Health Benefits Of Nettle Tea: बिछुआ एक जड़ी बूटी है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इस जड़ी-बूटी के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो किडनी की कार्यक्षमता में वृद्धि, एलर्जी में कमी, यूटीआई उपचार और गठिया के दर्द जैसी समस्याओं से राहत देते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों के बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करती हैं। अगर आप भी दूध वाली चाय पीकर परेशान हो गए हैं, तो डाइट में इस हर्बल चाय को शामिल किया जा सकता हैं। यह चाय वजन घटाने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखती हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचाती हैं। इस चाय को घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से बिछुआ चाय पीने के फायदों और बनाने के तरीके के बारे में।
अर्थराइटिस की समस्या से राहत
बिछुआ चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत देकर जोड़ों के दर्द से भी राहत देता हैं। इस चाय के सेवन से अर्थराइटिस के मरीज को कई फायदे मिलते हैं। इस चाय में पाए जाने वाले गुण अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को भी कम करता है।
यूटीआई में फायदेमंद
बिछुआ चाय पीने से यूटीआई की समस्या में भी राहत मिलती है। इस चाय में डलने वाली पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो यूटीआई के बैक्टीरिया को कम करने के साथ यूटीआई के लक्षणों से बचाव करता हैं। यह इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
बिछुआ चाय में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। इस चाय के अर्क में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर की सूजन को भी दूर करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह खाएं चिया सीड्स, मिलेगा फायदा
डायबिटीज में फायदेमंद
बिछुआ चाय के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस चाय में पाएजाने वाले गुण शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज से राहत मिलती है। यह चाय पीने से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी कम होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
बिछुआ चाय में कैल्शियम और अमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों संबंधित बीमारियों से भी राहत देता हैं। इस चाय को पीने से शरीर की थकावट दूर होने के साथ हड्डियां भी लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं।
बिछुआ चाय कैसे बनाएं
नेटल टी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में नेटल के पत्तों को तोड़कर कुछ देर के लिए पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर पिएं, आपकी बिछुआ चाय तैयार है।
बिछुआ चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस चाय को पिएं।
All Image Credit- Freepik