स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है स्वीट कॉर्न, जानें इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Sweet Corn Benefits: स्वीट कॉर्न का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 24, 2023 14:26 IST
स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है स्वीट कॉर्न, जानें इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Sweet Corn Benefits In Hindi: स्वीट कॉर्न खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। बाजारों में जगह-जगह ठेले पर उबले हुए स्वीट कॉर्न आसानी से मिल जाते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। स्वीट कॉर्न में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। स्वीट कॉर्न में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है और एनीमिया की शिकायत में लाभ होता है। तो आइए, जानते हैं स्वीट कॉर्न खाने के फायदों के बारे में -

स्वीट कॉर्न खाने के फायदे - Sweet Corn Benefits In Hindi

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए स्वीट कॉर्न का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। स्वीट कॉर्न का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको शुगर की बीमारी है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे  

स्वीट कॉर्न के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Sweet-Corn-Benefits

एनीमिया की शिकायत दूर करे

महिलाओं और बच्चों में अक्सर एनीमिया की शिकायत देखने को मिलती है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं। एनीमिया में स्वीट कॉर्न का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद मिलती है। इसमें विटामिन बी-12, आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज सुबह पपीता खाने से क्या होता है? जानें सेहत को इससे मिलने वाले 5 फायदे

आंखों को स्वस्थ रखे

स्वीट कॉर्न का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। यह कैरोटेनॉयड्स मैक्यूलर डिजनरेशन को भी कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

स्वीट कॉर्न में सॉल्युबल फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसमें कैरोटेनॉयड्स और बायोफ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी पीते हैं खाली पेट कॉफी? एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले 5 नुकसान

स्वीट कॉर्न खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Disclaimer