Fri Sep 11, 2026 | 11:45 PM IST

Expert

दही रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, शरीर बनता है मजबूत

Benefits Of Eating Curd And Roti: दही और रोटी का साथ में सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे।

Dahi Aur Roti Khane Ke Fayde: दूध और दूध से बने उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं, जिनमें से एक दही। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी2, 6, 12, राइबोफ्लेविन जैसे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। जिससे दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लोग दही का रायता, लस्सी, स्मूदीज, दही-चीनी और कई अन्य तरीकों से दही का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजन करते समय अगर आप रोटी के साथ में दही का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ कई फायदे मिलेंगे, बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी दूर होंगीं। दही और रोटी खाने के फायदे (dahi roti khane ke fayde) के बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दही और रोटी खाने के फायदे- Benefits Of Eating Curd And Roti Together In Hindi

1. पाचन होता है बेहतर

अगर आप रोटी के साथ में दही का सेवन करते हैं, तो इससे भोजन आसानी से पच जाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। यह आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है।

Benefits Of Eating Curd And Roti Together In Hindi

इसे भी पढें: चाय में डालकर पिएं देसी घी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

2. पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं

दही को सबसे अच्छे प्रोबायोटिक्स में से एक माना जाता है, वहीं रोटी फाइबर से भरपूर होती है। जिससे यह कॉम्बिनेशन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जो भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करते हैं। इससे अपच, कब्ज, गैस, ब्लोटिंग, आंत में सूजन आदि समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलते हैं।

3. इम्यूनिटी मजबूत होती है

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह कॉम्बिनेशन शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह सर्दी-जुकाम, बुखार, मौसमी या वायरल संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को बढ़ाता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

दही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। रोटी के साथ में दही का सेवन करने से तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है। जिससे आप शांत और खुश महसूस करते हैं।

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

अगर आप रोजाना भोजन करते समय रोटी के साथ में दही का सेवन भी करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है। जिससे यह दिल को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद है।

6. हड्डियां मजबूत होती है

दही में प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है। यह आपके दांतों को मजबूत बनाने में भी बहुत सहायक है साथ ही हड्डियों में फ्रैक्चर और जोड़ों में दर्द के जोखिम को भी कम करता है।

इसे भी पढें: अंकुरित चना और गुड़ साथ में खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

यह भी ध्यान रखें:

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर आप दही और रोटी के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेना चाहते हैं, तो दोपहर के दौरान इनका सेवन सबसे अच्छा है। आप लंच में भोजन के साथ में दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन डिनर में दही का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे सेहत को फायदे से अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

बच्चों के लिए अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2022 19:33 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content