Sat Sep 12, 2026 | 12:48 AM IST

बच्चों के लिए अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

Ashwagandha For Kids: अश्वगंधा बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। ये उनकी भूख और लंबाई बढ़ाता है, साथ ही दिमाग भी तेज करता है।

आजकल की भागती-दौड़ती जीवनशैली कई बार बच्चों के शारीरिक विकास पर असर डालती है। बच्चों का ठीक तरह से भोजन न करना भी बच्चों के विकास में बाधा पैदा करता है। मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स आते हैं, जो बच्चे की हाइट और भूख को बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन इन प्रोड्क्ट्स का सेहत पर कई बार बुरा असर भी होता है क्योंकि इनमें सिंथेटिक इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं। बच्चों का शरीर ज्यादा नाजुक और सेंसिटिव होता है, इसलिए उन्हें हमेशा नैचुरल या ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स ही देने चाहिए। अगर आप बच्चों का बेहतर शारीरिक विकास चाहते हैं, उनकी भूख या लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो अश्वगंधा इसमें बहुत फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में कुछ सावधानियों के साथ अश्वगंधा का इस्तेमाल बच्चों के लिए फायदेमंद बताया गया है। 

अश्वगंधा क्‍या है?

अश्वगंधा का इस्तेमाल काफी लंबे समय से होता आ रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम जिनसेंग है। अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियो के विकास में सहायक होते हैं। इसके सेवन से हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन्स में भी वृद्धि होती है। बच्चो से लेकर बड़ो तक इसको लेने से काफी फायदा हो सकता है। 

बच्चों के लिए अश्वगंधा के फायदे

 बच्चों को आजकल पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर भी ध्यान देना पड़ता ,जिस कारण बच्चे थक जाते हैं। ऐसे में बच्चो को थकान कम करने के लिए अश्वगंधा पाउडर देना चाहिए। 

आजकल बच्चे तनाव का शिकार भी रहते हैं। इसे दूर करने के लिए बच्चों की डाइट में अश्वगंधा शामिल करना चाहिए।

 बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

अगर बच्चे की हाइट कम है, तो उन्हें अश्वगंधा पाउडर दिया जा सकता है। ये हाइट बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

अश्वगंधा पाउडर बच्चे ता वजन बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। इसका सेवन करने से बच्चे की भूख भी बढ़ती है। 

कैसे दें बच्चों को अश्वगंधा पाउडर

बच्चों को अश्वगंधा पाउडर के रूप में पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर दिया जा सकता है। ध्यान रखें बच्चों को पहली बार देते समय बहुत थोड़ी मात्रा में ही दें। इसका सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर या नेचुरापैथी एक्सपर्ट से सलाह लेकर  ही कराएं। ध्यान रखें बच्चे को एक दिन में 1-2 ग्राम से ज्यादा अश्वगंधा न खिलाएं।

इसे भी पढ़ें- रोज करें इन 7 तरह के वेजिटेरियन फूड्स का सेवन, मसल्स बनेंगी मजबूत

Ashwagandha For Kids

अश्वगंधा पाउडर के नुकसान

अधिक मात्रा में अश्वगंधा के सेवन से कई सारे नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अगर बच्चों को इसे खिला रहे हैं, तो सावधानी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं अश्वगंधा के कुछ नुकसान।

अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल सेवन बच्चो में डायरिया की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

अश्वगंधा का की सही डोज़ न लेने से बच्चो बच्चों को उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

अश्वगंधा का पाउडर बच्चों को देने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रोज सुबह पिएं लौकी और टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2022 11:55 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content