
डायबिटीज (Diabetes) जीवनशैली की वजह से होने वाली बीमारी मानी जाती है। असंतुलित आहार और गलत जीवनशैली के कारण यह बीमारी ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। देश में एक आंकड़े के मुताबिक 70 मिलियन लोग मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं। मधुमेह यानि कि डायबिटीज दो प्रकार की होती है, पहला टाइप 1 डायबिटीज और दूसरा टाइप 2 डायबिटीज। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोग अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव लाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हरे जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरे सेब के जूस का रोजाना सेवन करने से भी आपको ब्लड शुगर नियंत्रित (Green Apple Juice for Diabetic Patient) करने में मदद मिल सकती है।
हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व (Nutritional Value of Green Apple)
हरा सेब विटामिन, कैल्शियम और आयरन के गुणों से युक्त होता है, इसलिए इसका सेवन सेहत के फायदेमंद माना जाता है। हरे सेब के सेवन से शरीर को इन पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।
- - विटामिन
- - आयरन
- - कैल्शियम
- - फाइबर
- - कार्बोहायड्रेट
- - शुगर
- - प्रोटीन

हरा सेब खाने के फायदे (Health Benefits of Green Apple )
हर दिन एक सेब का सेवन इंसान को डॉक्टर से दूर रखता है, यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी। इसी प्रकार डायबिटीज के मरीजों के लिए हरे सेब के सेवन के बारे में कहा जा सकता है। हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद तो होता ही है लेकिन इसके साथ ही यह सामान्य व्यक्ति के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ए, सी, के और आयरन का अच्छा स्रोत माने जाने वाले हरे सेब के सेवन से होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार से हैं।
1. प्रतिदिन हरे सेब का सेवन शरीर के इम्म्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
2. हृदय से जुडी बीमारियों के जोखिम को कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज में फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : कहीं आपको टाइप 2 डायबिटीज तो नहीं। तो आपको अधिक मैग्नीशियम के सेवन की आवश्यकता है
3. इसका प्रतिदिन सही तरीके से सेवन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण माना जाता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होने के कारण शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियों से बचाता है।
5. शरीर और खून को साफ करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। बॉडी को डिटॉक्स करने में सबसे ज्यादा उपयोगी होता है।
6. मेटाबॉलिज़्म को संतुलित करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है, जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
7. हरे सेब के जूस का सेवन शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन संबंधी कई विकृतियों में फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को होता है डायबिटीज का अधिक खतरा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
8. स्किन के लिए इसका जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरे सेब के जूस का नियमित सेवन कारण से स्किन हाइड्रेट रहती है और उसकी चमक बरकरार रहती है।
9. हरे सेब के सेवन से शरीर मे विटामिन जैसे जरूरी विटामिन की आपूर्ति होती है।
घर पर ऐसे बनायें हरे सेब का जूस (How to Make Green Apple Juice at Home )
घर पर आसानी से हरे सेब का जूस बनाया जा सकता है। घर पर साफ और स्वच्छ जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 या 2 हरा सेब ले लें। इसे अच्छी तरफ से धोकर साफ़ कर लें। सेब को साफ़ करने के बाद आप इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को अब ब्लेंडर के माध्यम से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे छान कर जूस निकाल लें। इसमें आप नींबू और पालक भी मिक्स कर सकते हैं। अगर आपको पालक का स्वाद पसंद है तो कुछ टुकड़े पालक के पत्तों के आप इस जूस को तैयार करते वक्त इसमें मिला सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए हरा जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Read more articles on Diabetes in Hindi