
ये तो हम सभी जानते हैं कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं जिससे हम बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। फल का सेवन करने से हमारे शरीर में खनिज और विटामिन्स की कमी पूरी होती है,जो हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए तैयार करता है।
कई बीमारियों में डॉक्टर खुद मरीज को फल खाने की सलाह देते हैं। उच्च रक्तचाप, कैंसर, ह्दय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों में तो फल काफी जरूरी हो जाते हैं। ये मरीज को बीमारी से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। वैसे को अलग-अलग फलों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं। जिसे जरूरत के हिसाब से भी खाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से जरूरी फल आपको कितना स्वास्थ्य लाभ देते हैं।
संतरा
सभी फल हमे नियमित रूप से सेवन करते रहने चाहिए जिससे की हमे सही मात्रा में सभी न्यूट्रीएंट्स मिलते रहें साथ ही हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। संतरा भी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। ये स्वाद में भी काफी अच्छा होता है, साथ ही ये आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाने में आपकी मदद करता है। संतरा खाने से इम्यून स्टिम मजबूत होता है। आपको बता दें कि संतरे का सेवन करना त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है।
सेब
अंग्रेजी में एक कहावत है, जिसका अर्थ है कि एक सेब रोज खाने से कोई बीमारी नजदीक नहीं आती। और यह बात पूरी तरह से सही है। सेब का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं। इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा कम करता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन, रुजुता दिवेकर से जानें प्रोटीन की कमी का शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव
आम
आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको सेहतमंद बने रहने में मदद करते हैं। आम में मौजूद विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। आम त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
अंगूर
जरूरी फलों में अंगूर को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर और खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं अंगूर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तथा ये कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लडऩे की क्षमता देता है। इसके साथ ही ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने का काम करता है।
आलूबुखारा
यह मीठा और जूस से परिपूर्ण फल होता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर प्रतिरोधी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दिल की बीमारी को दूर रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मोटापा घटाने और बॉडी को फिट रखने के लिए डाइट में करें ये 5 बदलाव, बता रही हैं न्यूट्रिशिनिस्ट नमामि
केला
फलों में सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आने वाला फल है केला। यह डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है। इसे खाने से फौरन ताकत मिलती है। यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से केले का सेवन करना चाहिए।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version