Happy Independence Day 2019: 15 अगस्त पूरे भारत में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जब 200 साल पुराने ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी मिली और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत को पहचान मिली। 15 अगस्त आजादी के उत्सव का प्रतीक है। स्वतंत्रता के इस संघर्ष एक लंबी कहानी है, जिसमें देश के वीर सपूतों ने अपने जान की कुर्बानी दी। 15 अगस्त 1947 का दिन दिन सभी भारतीयों के लिए अद्वितीय और विशेष था, इसलिए आज भी सभी भारतीय इस दिन को एक पर्व की तरह मनाते हैं। 15 अगस्त के दिन आमतौर पर छुट्टी होती है, ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी छुट्टी को मजेदार बनाएगा बल्कि आपकी सारी थकान और टेंशन भी दूर हो जाएगी। आपके उदास चेहरा खुशियों से भर जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर क्या करें- What to do on Independence Day
पतंग उड़ाएं
पतंगों को पिछले कई दशकों से स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता रहा है। यही कारण है कि कई लोग 15 अगस्त को पतंगबाजी के लिए जाते हैं, यह हमें प्राप्त स्वतंत्रता को दर्शाने के लिए है। यह आपके बचपन को फिर से जोड़ने और भारत की स्वतंत्रता का जश्न मनाने और सम्मान करने का एक तरीका है। लेकिन, ध्यान रखने वाली बात यह कि आप पतंग उड़ाने के लिए बिना लेड वाले धागे का प्रयोग करें। इससे कई तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ के बारे में बात करें
15 अगस्त के दिन आप अपने घर में दोस्तों के साथ या छोटे बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के सही मायने बताएं। बच्चों को देशभक्ति का सही अर्थ बताएं। उन्हें बताएं कि देश को महान बनाने के लिए महान काम करने की जरूरत होती है। हमारा तभी महान बनेगा जब हम देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करेंगे। जब तक हम खुद के अंदर बदलाव नही लाएंगे तब तक हम कही भी बदलाव नही ला सकते हैं। ऐसी चर्चाओं में आप अपने मित्रों और परिवार को शामिल कर सकते हैं।
देशभक्ति फिल्में देखें
राष्ट्रवाद की सच्ची भावना का आनंद लेने के लिए आप अपने टेलीविज़न को ट्यून कर सकते हैं और अद्भुत देशभक्ति फिल्में देख सकते हैं। यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि यह आपको इस दिन के मूल्य को समझने के साथ-साथ आपको देशभक्ति से जोड़ता है। साथ ही आपके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत होती है। इससे आपके मूड में सुधार होता है। देश के लिए कुर्बान महापुरुषों की गाथाएं सभी को प्रेरित करती हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपको दिनभर रखेंगी तरोताजा, सुस्ती और थकान हो जाएगी दूर
किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाएं
15 अगस्त के दिन किसी एक ऐतिहासिक स्थान पर जाना आपको इतिहास से जुड़ने का एक शानदार अवसर देता है। जब आप ऐसी जगहों पर जाते हैं तो आप अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। आप बच्चों, मित्रों और परिवार के साथ ऐसी जगह जाकर खुद को गौरवांवित महसूस कर सकते हैं। आप अपने लिए एक खुशनुमा माहौल बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ई-बुक्स के बजाय पेपर बुक्स पढ़ना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानें 5 फायदे
स्वातंत्रता दिवस के मूल्यों के बारे में बच्चों को बताएं
15 अगस्त आपको स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में बात करने का एक सही मौका देता है। तो, क्यों न बच्चों को इस अद्भुत उत्सव के बारे में पढ़ाया जाए। यह 15 अगस्त को वास्तव में एक आश्चर्यजनक बात होगी। आजादी और स्वतंत्रता दो सबसे मूल्यवान चीजें हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप भारत की स्वतंत्रता के अवसर को एक विशेष तरीके से मनाएं।
Read More Articles On Mind Body In Hindi