वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Guava For Weight Loss In Hindi: अमरूद में मौजूद आवश्यक मिनरल्स वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट से जानें वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन कैसे करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Best Time To Eat Guava For Weight Loss: अमरूद आखिर किसे पसंद नहीं होते? वैसे तो यह फल साल भर पाया जाता है, लेकिन इसका असली आनंद सर्दी की धूप में बैठकर खाने में ज्यादा आता है। आसानी से मिलने वाले इस फल को गरीबो का सेब भी कहा जाता है। इसे लोग सब्जी, चटनी और सलाद की तरह सेवन करते हैं। जी मिचलाने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याओं तक अमरूद का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्या आप जानते हैं अमरूद से सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है? जी हां, अमरूद में पाए जाने वाले आवश्यक गुण वजन घटाने में भी असरदार हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है अमरूद का सही प्रकार से सेवन किया जाए। आइए इस लेख के माध्यम से जानें वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन कैसे करें।

guava for stomach

पहले समझिए वजन घटाने के अमरूद क्यों फायदेमंद है? Why Guava Is Good For Weight Loss

अमरूद में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे इसका सेवन करने से आप ज्यादा कैलोरी गेन नहीं करते हैं। एक अमरूद में करीब 37 से 55 कैलोरी ही पाई जाती है। इसके साथ ही अमरूद के सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वेट लॉस डाइट के लिए यह परफेक्ट ऑपशन हो सकता है।

अमरूद में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे इसे पूरी तरह पचने में समय लगता है और आपको भूख नहीं लगती है। फाइबर होने से यह बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, और वजन घटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़े- खाली पेट अमरूद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कब्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय

वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन कैसे करें- How To Eat Guava For Weight Loss

अमरूद का सेवन करने के लिए इसे छिलके समेत ही इस्तेमाल करें। क्योंकि इसके छिलकों में आवश्यक गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी है। 

अमरूद की स्मूदी

अमरूद की स्मूदी पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इसके लिए 2 अमरूद और 4 स्ट्रॉबेरी को मिक्सी जार में डालें। इसके साथ ही इसमें 2 चम्मच शहद और 1 कप दूध भी मिलाएं। ग्राइंड करके स्मूदी तैयार करें और इसका आनंद लें। 

इसे भी पढ़े- अमरूद कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें अमरूद से जुड़े 5 सवालों के जवाब

अमरूद और पुदीने का जूस

अमरूद और पुदीने का जूस बनाने के लिए मिक्सी जार में 2 अमरूद डालें। इसमें आधा खीरा, कुछ पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार काला नमक डालें। सभी चीजों को मिलाएं और एक गिलास पानी डालकर जूस तैयार कर लें।

अमरूद की चटनी

अमरूद की चटनी तैयार करने के लिए 250 ग्राम अमरूद को बारीक काट लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस, थोड़े धनिया के पत्ते, 2 हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा का पानी डालकर पीस लें। अब आपकी चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

इन रेसिपीज के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इसलिए आप इन्हें अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। 

 

Read Next

ज्यादा खाना खाए बिना हेल्दी तरीके से वजन कैसे बढ़ाएं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer