पुरुष कभी न कराएं ये 3 हेयर कलर, आएगा लेडिज लुक

आज के समय में बालों को रंगने का फैशन जोरों पर है, फिर वह पुरूष हो या महिलाएं सभी बालों में कलर करने के लिए क्रेजी हैं। आइए जानें पुरूषों महिलाओं के बालों का रंग छंद आखिर है क्या।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष कभी न कराएं ये 3 हेयर कलर, आएगा लेडिज लुक


सफेद बालों को छिपाने और बालों को आकर्षक लुक देने के लिए हेयर कलर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं के साथ पुरुष भी अपने बालों में कलर करा रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं के हेयर कलर में कुछ मूलभूत फर्क होता है। बालों में कलर करने से पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि पुरुषों की हेयर डाई महिलाओं की हेयर डाई से कितनी अलग होती है। इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं कि पुरुषों और महिलाओं की हेयर डाई में क्‍या अंतर है।

कलरिंग के लिए क्रेजी हैं महिलाएं

महिलाओं को बाल रंगने का पुरुषों से ज्‍यादा शौक होता है। बाल कलर कराने वाले पुरुषों की संख्‍या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। हालांकि पुरुषों और महिलाओं की हेयर डाई में ज्यादा फर्क नहीं होता, लेकिन यह जरूर है कि दोनों के हेयर कलर में एक नहीं होते।

बालों के मुताबिक हेयर कलर

आपके बालों की नेचर कैसी हैं, बाजार में इस हिसाब से कलर मिलता है। आपके बाल सिल्‍की हैं तो अलग हेयर कलर हाता है, वहीं कर्ली बालों के लिए अन्‍य तरह का हेयर कलर इस्‍तेमाल किया जाता है। इसी तरह पुरुषों के बालों के लिए भी अलग-अलग तरह के हेयर कलर बाजार में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें : बालों और त्वचा से हेयर डाई हटाने के आसान नुस्खे

पसंद और नापसंद

महिलाओं की पसंद बहुत काले और घने बाल होते हैं, वहीं पुरुषों को आमतौर पर हल्का कलर और ब्राउन हेयर डाई पसंद होती हैं। शोधों से यह भी पता चला है कि महिलाएं अलग-अलग रंगों को अपने बालों पर प्रयोग करना ज्‍यादा पसंद करती हैं। वहीं अधिकतर पुरुष ब्राउन या ब्लैक कलर से ही बाल डाई कराते हैं। 

दामों में भी होता है अंतर

पुरुषों और महिलाओं की हेयर डाई के दामों में भी अंतर होता है। महिलाओं की हेयर डाई पुरुषों की हेयर डाई के मुकाबले अधिक महंगी होती है। दरअसल, बाजार में महिलाओं के लिए कई तरह की हेयर डाई मौजूद है। बाजार में कम्‍पटीशन के बीच हेयर डाई के कई ब्रांड भी हैं, जिससे इनके दामों में बहुत अंतर है। 

अमोनिया रहित हेयर डाई

बाजार में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही अमोनिया रहित हेयर डाई मिलती है। दोनों ही हेयर डाई का चयन आपको अपने बालों के स्‍वरूप के हिसाब से करना चाहिए। यदि पुरुषों की हेयर डाई का इस्‍तेमाल महिलाएं करती हैं तो इसका साइड इफेक्‍ट होने का खतरा बना रहता है। इससे आपको एलर्जी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : शैंपू करने के बाद ही करें अपने बालों में डाई

कलर की टेस्टिंग है जरूरी

हेयर कलर करने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि पहले उसकी टेस्टिंग कर ली जाएं। कई बार बालों में कलर करने से एलर्जी होने का खतरा भी बना रहता है। खासकर अमोनिया युक्‍त हेयर कलर से ऐसी परेशानी ज्‍यादा होती है। हेयर कलर के साइड इफेक्‍ट से बचने के लिए पहले उसकी टेस्टिंग करना जरूरी है। महिलाओं और पुरुषों को हेयर कलर करने से पहले बालों को शैंपू से धोने के बाद कंडीशनिंग करनी चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Hair Colour in Hindi

 

Read Next

पुरुष कभी न कराएं ये 3 हेयर कलर, आएगा लेडिज लुक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version