अंगूर तो आप सबने ही खाएं होंगें, किसी को हरे अंगूर पसंद होंगे, तो किसी ने कालें। लेकिन क्या आपने कभी अंगूर के बीज का तेल इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आज ही ट्राई करें। क्योंकि अंगूर के बीज का तेल आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। जी हां हरे अंगूर हों या कालें, इन दोनों के ही बीजों का तेल आपकी सेहत से लेकर त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि अंगूर के बीज के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन में भी अंगूर के बीज का तेल डायबिटीज से लेकर दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। अंगूर के बीज से बने तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय रोगों का जोखिम भी कम कर आपके दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। आइए जानते हैं अंगूर के बीज के 5 बड़े फायदे।
1. डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या दिन प्रतिदिन बहुत ही आम होती जा रही है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए अंगूर के बीज का तेल मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि अंगूर के बीज बने तेल में लिनोलिक एसिड और लिपिड होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने और इसके खतरे को कम करने में मददगार है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
2. गठिया
गठिया या जोड़ो के दर्द से परेशान लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि गठिया या जोड़ों के दर्द को दूर कने में मददगार होता है। इतना ही नहीं यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: वजन घटाने से लेकर खून की कमी दूर करती है बेसन की कढ़ी, सर्दियों में जरूर खाएं होंगे ये 6 फायदे
3.अल्जाइमर
अंगूर के बीज से बना तेल आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की सूजन को कम करते हैं। जिससे कि याददाश्त को बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंगूर के बीज के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी होती है, जो आपके दिमाग को तेज बनाने में योगदान करता है और अल्जाइमर के लक्षणों को कम करता है।
4. त्वचा और बालों के लिए
अंगूर के बीजों से बना तेल आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाए रखने के साथ फाइन लाइन्स और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं। वहीं बालों के लिए अंगू के बीजों का तेल वरदान समान है, क्योंकि इसमें विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और फोलेट होता है, जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मददगार है। यह तेल आपके बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। आप बालों और त्वचा पर अंगूर के बीजों से बने तेल की मसाज कर सकते हैं।
इसे भी पढें: सर्दियों में सेहत के लिए अमृत के समान हैं हल्दी से बनी ये 7 ड्रिंक्स, जानें बनाने के तरीके और फायदे
5 हृदय स्वास्थ्य
अंगूर के बीजों से बने तेल में ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसी वजह से अंगूर के बीज के तेल का सेवन करने से दिल का दौरा, हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version