महिलाओं के लिए सफेद मोरिंगा गोंद के फायदे, जानें सेवन का तरीका

Gond Moringa benefits for female: महिलाओं के लिए गोंद मोरिंगा का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान फायदा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए सफेद मोरिंगा गोंद के फायदे, जानें सेवन का तरीका


Gond Moringa benefits for female: सफेद मोरिंगा गोंद का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से महिलाओं की कई शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती है। सफेद मोरिंगा गोंद में प्रोटीन, एमिनो एसिड, फाइबर, विटामिन बी, सी और ई पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यह महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी और अनियमितता को ठीक कर सकता है। साथ ही मेनोपॉज के समय आने वाली दिक्कतें और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है। इससे उनकी अंदरूनी कमजोरी दूर हो सकती है और वे स्वस्थ रह सकती हैं। इसके अलावा सफेद मोरिंगा गोंद स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

महिलाओं के लिए गोंद मोरिंगा के फायदे

1. पीरियड्स के दौरान 

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल पीरियड्स के दौरान उन्हें पेट दर्द, ऐंठन और कमर दर्द की शिकायत रहती है। कई बार दर्द और जलन की वजह से वे बिस्तर से भी नहीं उठ पाती हैं। ऐसे में सफेद मोरिंगा गोंद खाने से उनके दर्द और जलन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप गोंद मोरिंगा को रात में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इसका सेवन करें। 

gond-moringa-benefits-for-female

2. मेनोपॉज के दौरान 

पीरियड्स खत्म होने के बाद महिलाओं में मेनोपॉज की समस्या शुरू हो जाती है। इस दौरान नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और भूख की कमी हो सकती है। ऐसे में सफेद मोरिंगा गोंद खाने से आपकी ये समस्याएं कम हो सकती है। दरअसल इसमें पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून की कमी को दूर कर सकता है। 

3. हाई ब्लड प्रेशर में कारगर

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उस दौरान भी आप सफेद मोरिंगा गोंद खा सकते हैं। इसके सेवन से आपकी रक्त धमनियों में आराम मिलता है और पूरे शरीर में उचित ढंग से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह होता है। ऐसे में आप रोज सुबह नाश्ते के बाद गोंद मोरिंगा लड्डू खा सकते हैं या पानी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सफेद गोंद (मोरिंगा गोंद) सेहत की कई समस्याएं कर सकता है दूर, जानें फायदे और सेवन का तरीका

4. पाचन संबंधी परेशानियों में

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी सफेद मोरिंगा गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कब्ज, दस्त और अपच की समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप नारियल पानी में एक चम्मच सफेद गोंद और 1 चम्मच शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बना सकता है। 

gond-moringa-uses-for-female

5. स्किन समस्याओं में फायदेमंद

मोरिंगा में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं और एक्ने की समस्या ठीक हो सकती है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

सेहत के लिए बादाम दूध और ओट्स खाने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version