Expert

किडनी को डिटॉक्‍स करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल, साफ हो जाएगी शरीर की गंदगी

Kidney Detox Fruits: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इसे समय-समय पर साफ करना जरूरी है। किडनी डिटॉक्स करने के लिए ये 5 फल खा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी को डिटॉक्‍स करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फल, साफ हो जाएगी शरीर की गंदगी

Kidney Detox Fruits In Hindi: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर करने का काम करती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अगर किडनी फंक्शन में कुछ गड़बड़ी आ जाए, तो टॉक्सिन्स या विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इसको समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। अगर किडनी की सफाई नहीं होगी, तो शरीर में ज्यादा बन रहे मिनिरल्स, केमिकल्स, तरल पदार्थ और हानिकारक टॉक्सिन्स आदि शरीर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। किडनी को डिटॉक्स करने से खून में जमी सारी गंदगी फ्लश आउट हो जाती है। वैसे तो बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स उपलब्ध हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने का दावा करते हैं। हालांकि, शरीर पर इनके साइड-इफेक्ट भी हो सकते हैं। किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फल शरीर को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ किडनी को क्लीन करने में भी मदद करते हैं। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानेंगे ऐसे 5 फलों के बारे में, जो आपकी किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे -

किडनी को डिटॉक्‍स करने के लिए खाएं ये 5 फल - Kidney Detox Fruits In Hindi

लाल अंगूर

किडनी को डिटॉक्स और क्लीन करने के लिए आप डाइट में लाल अंगूर को शामिल कर सकते हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड होता है, जो किडनी में सूजन नहीं होने देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और किडनी को स्वस्थ रखते हैं। लाल अंगूर का सेवन करने से किडनी की अंदर से सफाई होती है और किडनी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

अनानास

अनानास यानी पाइनएप्पल के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ब्रोमलैन कंपाउंड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए आप किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में अनानास को शामिल कर सकते हैं।

Kideny-Detox-Fruits

बेरीज 

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, क्रेनबेरी और ब्लूबेरी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फायटोकेमिकल मौजूद होते हैं। ये तत्व किडनी को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लामेशन से बचाने में मदद करते हैं। बेरीज का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और यूटीआई होने का जोखिम भी कम होता है। बेरीज खाने या इनका जूस पीने से किडनी संबंधी समस्याओं से भी बचाव हो सजता है।

इसे भी पढ़ें: किडनी खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

अनार

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अनार का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो पेशाब की अम्लता को कम करता है और गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह किडनी फंक्शन को सुधारने में भी लाभकारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से अनार का सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आप अनार के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

तरबूज 

तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें लाइकोपेन कंपाउड मौजूद होता है, जो किडनी में सूजन को रोकने में मदद करता है। तरबूज खाने से किडनी में फॉस्फेट, ऑक्जीलेट, मिनरल्स और तरल पदार्थों को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गुर्दे से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं और किडनी डैमेज से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है हरे धनिये का जूस, जानें इसे पीने का तरीका

किडनी को डिटॉक्स करने और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी फल से एलर्जी है, तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

PCOS वाली महिलाएं इस तरह करें करी पत्ते का सेवन, बैलेंस होंगे हार्मोन्स

Disclaimer