Fruits Good For Bloating And Gas: पीरियड्स में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इस वजह से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या होती है। ब्लोटिंग के कारण पेट फूला हुआ नजर आता है। पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। यह पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं जिसके कारण ब्लोटिंग की समस्या होती है। पीरियड्स में ज्यादा नमक का सेवन करने के कारण भी ब्लोटिंग हो सकती है। अनियमित पीरियड्स भी खराब डाइजेशन का कारण बन सकते हैं। पीरियड्स में ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी डाइजेशन बिगड़ जाता है और पेट में दर्द, गैस और पेट फूला हुआ महसूस होता है। पीरियड्स में ब्लोटिंग का इलाज (Bloating in Periods Treatment) करने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। फलों में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस लेख में आगे हम जानेंगे 5 ऐसे फलों के बारे में जिसका सेवन पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. सेब खाकर करें दिन की शुरुआत- Start Your Day With An Apple
सेब में उच्च फाइबर मौजूद होता है। इसमें नेचुरल कंपाउंड मौजूद होते हैं। ब्लोटिंग का इलाज करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। सेब को सुबह के समय फलाहार के रूप में खाना फायदेमंद होता है। एक या आधा सेब खाकर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों को सेब का सेवन करना पसंद नहीं होता। वह पपीते का सेवन भी कर सकते हैं। पपीते में पापेन नाम का एंजाइम मौजूद होता है। गैस की समस्या को दूर करने के लिए भी पपीते का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
2. ब्लोटिंग का इलाज करने के लिए खाएं संतरा- Eat Orange For Bloating
पीरियड्स में ब्लोटिंग का इलाज करने के लिए अपनी डाइट में संतरे को शामिल करें। संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण पेट में इन्फेक्शन हो जाता है। इस वजह से भी पेट फूलने का एहसास होता है। संतरे में फाइबर होता है और वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। इस वजह से यह गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और ब्लोटिंग का इलाज करता है। संतरे के अलावा कीवी और नींबू में भी विटामिन-सी और फाइबर मौजूद होता है। ब्लोटिंग का इलाज (Stomach Bloating Treatment in Hindi) करने के लिए इन्हें डाइट में शामिल करें।
3. केला खाकर दूर करें ब्लोटिंग की समस्या- Eat Banana For Bloating
ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। केले में पोटेशियम पाया जाता है। केले का सेवन करने से फ्लूड बैलेंस सही रहता है और ब्लोटिंग नहीं होती। पेट फूलने की समस्या दूर करने के लिए केले के साथ दही का सेवन भी कर सकते हैं। पीरियड्स में सुबह-शाम केले का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएंं जैसे- पेट दर्द, गैस, ब्लोटिग और पेट में ऐंठन आदि से निजात मिलता है।
4. पीरियड्स में खाएं अनार- Eat Pomegranate in Periods
अनार में विटामिन-सी और फाइबर पाया जाता है। फाइबर की मदद से पाचन क्रिया को आसान बनाने में मदद मिलती है, गैस की समस्या दूर होती है और ब्लोटिंग का इलाज होता है। अनार में आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। पीरियड्स में कमजोरी महसूस होने पर अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- ये 6 फल खाने से दूर रहती हैं पाचन की समस्याएं, बढ़ते हैं गट बैक्टीरिया
5. पाइनएप्पल से करें ब्लोटिंग का इलाज- Eat Pineapple to Cure Bloating
पाइनएप्पल में ब्रोमेलेन (Bromelain) नाम का एंजाइम मौजूद होता है। पाचन को मजबूत बनाने और गैस व ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। पीरियड्स में बेरीज का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरीज और रसबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे इंडाइजेशन की समस्या दूर होती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।