ये 6 फल खाने से दूर रहती हैं पाचन की समस्याएं, बढ़ते हैं गट बैक्टीरिया

पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आंतों का सुरक्षित होना जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने आहार में कुछ सुपरफ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 6 फल खाने से दूर रहती हैं पाचन की समस्याएं, बढ़ते हैं गट बैक्टीरिया


पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आंत का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आंतों में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें वजन बढ़ना, इम्यून सिस्टम कमजोर होना, स्किन की परेशानी, हार्मोनल समस्याएं शामिल हैं। इसलिए पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए आंतों को भी दुरुस्त रखना बहुत ही जरूर है। गट हेल्थ या आंतों को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अपने गट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं, तो अपने आहार में कुछ हेल्दी फ्रूट्स को शामिल करें। इन हेल्दी फ्रूट्स के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही यह आंतों को भी हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं पाचन क्रिया को दुरुस्त करने वाले फलों के बारे में-

1. केला पाचन क्रिया को करे दुरुस्त

केला पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आंत को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। केला फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज का पावरहाउस है, जो हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया और वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। 

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए आप केले को कई तरीकों से खा सकते हैं। कई लोग बनाना शेक, तो कई कुछ लोग कई तरह के डिशेज के रूप में केले का सेवन करते हैं। पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप अपने आहार में नियमित रूप से केले को शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - बच्चों के आंतों को स्वस्थ रखने और पाचनतंत्र को मजबूत बनाने के लिए खिलाएं ये 7 फूड्स, मिलेंगे कई फायदे

2. सेब आंतों को रखे सुरक्षित

पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करें। सेब आंत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में असरदार होता है। सेब कई पोषक तत्वों जैसे- एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों इत्यादि से भरपूर होता है। 

नियमित रूप से सेब का सेवन करने से पाचन शक्ति को बेहतर करने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर के वजन को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज की संभावना कम की जा सकती है। 

3. अनार से पाचन शक्ति होती है मजबूत

पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट और प्रीबायोटिक पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो आंत में प्रोबायोटिक बिफीडोबैक्टीरियम (Bifidobacterium) और लैक्टोबैसिलस रोगाणुओं (Lactobacillus microbes) को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स खराब बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद करते हैं, जो पेट में संक्रमण और सूजन को कम किया जा सकता है। 

4. अंगूर पेट को रखे सुरक्षित

आंतों को सुरक्षित रखने के लिए अंगूर को अपने हेल्दी फ्रूट्स की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। आप किसी भी रंग का अंगूर खा सकते हैं। सभी रंग के अंगूर का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, जो आपकी आंत के लिए काफी अच्छा होता है। अंगूर के पल्प, बीज और स्किन में कई तरह के विटामिंस, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, तो आंत को सुरक्षित रखने में असरदार हो सकते हैं। अंगूर में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे आपका गट हेल्थ बेहतर होता है। 

5. पाइनएप्पस से गट हो सकता है हेल्दी

पाइनएप्पल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, अनानास में विटामिन सी से समृद्ध रूप से मौजूद होता है। साथ ही इस फल में ब्रोमेलैन नामक एक शक्तिशाली एंजाइम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। 

6. गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है कीवी

कीवी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी विटामिन सी के साथ-साथ प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होता है, जो प्रोबायोटिक बिफीडोबैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस को भी बढ़ाने में असरदार होता है। इसका सेवन करने से आपका गट हेल्थ बेहतर हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्त परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - आंतों में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज: आंत में सूजन की समस्या दूर करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

आंतों से जुड़ी परेशानियों के लिए आप इन फलों के साथ-साथ अन्य फल जैसे- मौसमी, संतरा, ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, क्रेनबेरीज इत्यादि का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए इन फलों का सेवन भी सीमित मात्रा में करेँ। वहीं, अगर आप पहले से किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन फलों का सेवन करें।

Read Next

क्या अनार खाने से बढ़ता है ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानें डायबिटीज में अनार खाना चाहिए या नहीं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version