बच्चे की सेहत के लिए माता-पिता उन्हें स्वस्थ आहार और भरपूर पोषक तत्व वाले फूड्स देना चाहते है। हम बच्चे के स्किन, वजन और लंबाई को ध्यान में रखते हुए तो उन्हें फूड्स देते है लेकिन उनकी आंत और पाचन तंत्र को ध्यान में रखकर फूड्स प्लान नहीं करते है। इस तरह के फूड्स की मदद से बच्चे का संपूर्ण स्वस्थ अच्छा रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंत के अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। अगर बच्चे की आंत स्वस्थ न हो, तो इससे डायबिटीज, मोटापा और कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों को जंक फूड और तली भुनी चीजें खाना बेहद पसंद होता है। उन्हें पैकेटबंद चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए जानते है कि किस तरह के फूड्स के सेवन से आपके बच्चे का आंत और पाचन तंत्र स्वस्थ रह सकता है।
बच्चे के फूड्स में शामिल करे इन चीजों को (Foods for Good Gut Health)
1. ओटमिल
आप अपने बच्चे के आहार में ओटमिल को शामिल कर सकते है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की मदद से गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और इसमें पाए जाने वाले फाइबर, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम की वजह से खाने का पाचन सही ढंग से होता है। साथ ही विटामिन सी की मदद से रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है।
Image Credit- Freepik
टॉप स्टोरीज़
2. ब्रोकली
ब्रोकली की सब्जियां या सलाद के सेवन से आपके बच्चे की गट हेल्थ अच्छी रहती है। इसमें कैलोरीज, प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स पाए जाते है, जिससे खाना आसानी से पचाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें फ्लूइड और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है, जिसकी मदद से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे बच्चे की त्वचा भी हेल्दी रहती है।
3. अंगूर
अंगूर कई बच्चों का पसंदीदा फल होता है। इसका सेवन वह बड़े चाव से करते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अंगूर में डाइटरी फाइबर पाए जाते है, जो भोजन का पाचन आसानी से करते है और इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी की मदद से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और बैड बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए एक्सरसाइज: ये 6 व्यायाम करने से बेहतर होता है बच्चों का शारीरिक-मानसिक विकास, जानें अन्य फायदे
4. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी खाने में मीठा और काफई स्वादिष्ट लगता है। बच्चे को आप ब्लूबेरी स्मूदी बनाकर दे सकते है। इसके सेवन से बच्चे की हार्ट हेल्थ और आंखों की रोशनी अच्छी होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी पेट में अतिरिक्त फैट को जमा नहीं होने देता है और बच्चों में मोटापा की परेशानी नहीं होती है।
5. प्याज
प्याज लगभग बच्चों के हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है और इसे खाने के कई फायदे भी है। आप इसे बच्चे के हर खाने में शामिल कर सकते है और प्याज कच्चा खाना भी लाभदायक होता है। यह उनके शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखता है। प्याज में फ्लेवोनोइड्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिससे पेट में दर्द और जलन की समस्या नहीं होती है।
Image Credit- Freepik
6. लहसुन
लहसुन के सेवन से कई फायदे मिलते है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और मस्तिष्क संबंधी कई विकार दूर होते है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते है और कोलेस्ट्रोल का स्तर भी नहीं बढ़ता है।
7. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट बच्चों को काफी पसंद होता है। कई बार माता-पिता बच्चों को चॉकलेट खाने से मना करते है लेकिन संतुलित मात्रा में डार्क चॉकलेट के सेवन से बच्चों को कई लाभ मिलते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिसकी मदद से रक्त संचार तेज होता है और मस्तिष्क का विकास होता है। इसके सेवन से बच्चों का मूड भी अच्छा रहता है।
Main Image credit- Freepik