प्रेग्‍नेंसी के दौरान जरूर खाने चाहिए ये मौसमी फल, मां और बच्‍चे के लिए हैं काफी फायदेमंद

मौसमी फल गर्भावस्था में बहुत अधिक फायदा करते हैं। आइए जानें गर्भवती महिलाओं के लिए फल कौन-कौन से खास उपयोगी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्‍नेंसी के दौरान जरूर खाने चाहिए ये मौसमी फल, मां और बच्‍चे के लिए हैं काफी फायदेमंद


अक्सर आपने कई बार देखा होगा कि महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान कई चीजों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिला के परिजन भी उन पर किसी तरह का दबाव ना बनाते हुए उनका पूरी तरह ध्यान रखते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने आपके साथ ही अपनी डाइट पर भी खासा ध्यान रखने की जरूरत होती है। महिलाओं को संतुलित और स्वस्थ भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान उन्हें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन जैसी जरूरी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फल और फ्रूट जूस लेने की खास सलाह दी जाती है, जिससे गर्भवती महिला को सभी जरूरी पोषण मिल सके। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गर्भवती महिलाओं के लिए फलों को काफी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, चाहे बात ताजे फलों की हो या ड्राई फ्रूट्स की। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और आयरन होता है। मौसमी फल गर्भावस्था में बहुत अधिक फायदा करते हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए फल कौन-कौन से जरूरी है। 

फल से होने वाले फायदा

कुछ गर्भवती महिलाएं फलों को खाने के बजाय जूस लेना ज्यादा करती हैं, हालांकि, जूस भी बहुत फायदेमंद होता हैं, लेकिन आप फलों को बगैर रस निकाले खाएंगी तो आपको ये ज्यादा फायदे पहुंचा सकेंगे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए खुराक बढ़ाने का मतलब शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को ज्यादा और इनके साथ कैलोरी की मात्रा को थोड़ा ही बढ़ाना चाहिए। आपको बता दें कि बहुत से ऐसे फल हैं जो पौषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं सफर पर जाते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, रहेंगी स्वस्थ

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को फोलिक एसिड की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए उन्हें इस एसिड को फलों के जरिए पूरा करना जरूरी हो जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाएं एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं। 

 

आम में विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही आम पाचन क्रिया को भी ठीक करने का काम करता है। 

 

ऐसे ही कई फल होते हैं जिनका मौसम के हिसाब से सेवन करने से गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रह सकती है और उनके बच्चे के लिए भी ये अच्छा होता है। संतरा, अंगूर, आम, पपीता जैसे मौसम के फलों में विटामिन होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को फिट रखने में काफी मदद करते हैं और शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। गर्भवती महिलाओं को आंखो के लिए 'विटामिन ए', बालों और दांतों और हड्डियों के लिए कैल्शियम के अलावा 'विटामिन सी' की खास जरूरत होती हैं। ऐसे में महिलाओं को 'विटामिन ए' से भरपूर फल जैसे आम, पपीता, गाजर और विटामिन सी के स्रोत वाले फल आंवला, अमरूद, सन्तरा आदि को लेना चाहिए। 

 

pregnancy

 

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए आलू का सेवन फायदेमंद है या नहीं? जानें


  • चुकंदर का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चुकंदर के जूस में भारी मात्रा में आयरन होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ये मां और बच्चे दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में फाइबर, फोलेट और विटामिन मौजूद होते हैं। ये रक्त प्रवाह को ठीक करने में काफी मदद करता है। 
  • वैसे तो केला हर किसी के लिए काफी सेहतमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान केला, दही और शहद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 

इन फलों में होते है बेहतर न्यूट्रीएंट्स

  • जामुन-आयरन, विटामिन सी और ए की प्रचुर मात्रा है। 
  • संतरा-कैल्शियम, क्लोरिन, कॉपर, फ्लोरिन, लोहा, मॅन्गनीज, विटामिन बी1 और सी भरपूर है।
  • स्ट्रॉबेरी-इसमें कैलशियम, लोहा, फॉस्फोरस, विटामिन सी और फायबर है।
  • ख़रबूज़ा-विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स सही मात्रा में पाए जाते हैं।
  • अंगूर-कैल्शियम, क्लोरिन और लोहा हैं।
  • तरबूज़-बहुत भारी मात्रा में खनिज पदार्थ, विटामिन और करीब नब्बे प्रतिशत पानी है। 

Read More Article On Women's Health in Hindi

 

Read Next

MondayMotivation: प्रेग्नेंसी और प्रसव के दौरान ऐसी जरूरी बातें जिन्हें आपको कोई नहीं बताएगा, पढ़ें लेख

Disclaimer