
फल खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। फलों में नैचुरल शुगर होता है, जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है। इसे खाना कई बार सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। हाल ही में हुए शोध के मुताबिक फलों में पाए जाने वाला फ्रुक्टोज मोटापा बढ़ने का कारण बन सकता है। फिलोसॉफिकल ट्रांसेक्शन ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक फ्रुक्टोज लेने से शरीर एनर्जी को इस्तेमाल करने के बजाय उसे स्टोर कर लेती है, जिससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है।
थोड़ी मात्रा में लेना होता है हेल्दी
स्टडी के मुताबिक थोड़ी मात्रा में फ्रुक्टोज लेना शरीर के लिए हेल्दी भी साबित हो सकता है। दरअसल, फलों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है और इसका अवशोषण धीमी गति से होता है इसलिए यह सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। वहीं, इसका सेवन अधिक मात्रा में करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। मेपल सिरप और पैक्ड फ्रूट्स में भी फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें - नैचुरल शुगर के नाम पर बहुत ज्यादा फ्रक्टोज वाले फूड्स खाना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान
फ्रुक्टोज के नुकसान
ज्यादा मात्रा में फ्रुक्टोज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। हाई फ्रुक्टोज और हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से लिवर पर दबाव पड़ता है, जिससे यह फैट में तब्दील हो जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाना इम्यून सिस्टम पर भी प्रभाव डाल सकता है। यह इम्यून सिस्टम में सूजन पैदा करने के साथ ही साथ इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों की मानें तो फ्रुक्टोज का अधिक सेवन करने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहने के साथ ही साथ कैंसर होने का भी खतरा रहता है। फ्रुक्टोज केवल फलों में ही नहीं बल्कि, मेपल सिरप, शहद और कॉर्न सिरप में भी होता है। बात करें अगर फलों की तो अंगूर, सेब, केले आदि में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इन फलों को सीमित मात्रा में ही खाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version