
मोटापा आज के समय में किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं जैसे हार्ट अटैक, कैंसर और डायबिटीज आदि का कारण माना जाता है। आमतौर पर जंक फूड खाना, शारीरिक गतिविधियों की कमी आदि को मोटापे के बढ़ने का कारण माना जाता है। हाल ही में रिसर्च जर्नल ओबेसिटी (Research journal Obesity) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक फ्रुक्टोज खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है साथ ही मोटापा बढ़ता है।
फ्रुक्टोज से बढ़ता है वजन
स्टडी करने वाले वैज्ञानिकों ने मोटापे के पीछे फ्रुक्टोज का सेवन करने को मुख्य कारण बताया है। शोधकर्ताओं की मानें तो फ्रुक्टोज खाना इंसान में जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने की लालसा को बढ़ाता है। जिससे व्यक्ति ओवरईटिंग करता है और शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है। फ्रुक्टोज खाने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी होती है, जो शरीर में वसा के बढ़ने का कारण बन जाता है। हाई फ्रुक्टोज फूड्स खाने से शरीर में मौजूद एक्टिव एनर्जी और फैट को ब्लॉक कर देती हैं, जो कई बार मोटापे की समस्या पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - फलों में मौजूद शुगर (फ्रुक्टोज) से शरीर में बढ़ती है कैलोरी और फैट, वजन बढ़ने का बनता है कारण : स्टडी
क्या कहती है स्टडी?
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो एंस्चुट्स मेडिकल कैंपस के रिचार्ड जॉनसन के मुताबिक फ्रुक्टोज मोटापे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। फ्रुक्टोज आमतौर पर कॉर्न सिरप और टेबल शुगर में पाई जाती है। यह शरीर में मौजूद एनर्जी को प्रभावित कर सकती है और आपके खाने की क्रेविंग को और बढ़ा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किे गए डेटा के मुताबिक दुनियाभर में करीब एक बिलियन लोग मोटापे का शिकार हैं। वहीं वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ने भी साल 2030 तक 5 में से एक महिला और सात में से एक पुरुष के मोटापे का शिकार होने की आशंका जताई है।
फ्रुक्टोज खाने के नुकसान
- हाई फ्रुक्टोज फूड्स खाने से इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
- ज्यादा फ्रुक्टोज फूड्स खाना टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है।
- ऐसा करना लिवर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
- इससे मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version