
क्या आपने एल्डरबेरी का नाम सुना है? यह आपको ठंड में खांसी-जुखाम से लेकर आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने और दिल के लिए बेहद फायदेमंद है।
एल्डरबेरी, जामुन की तरह दिखने वाले छोटे काले या नीले गुच्छों में पाया जाता है। यह एडोसेकेसी परिवार से संबंधित एक फूल-फल वाला पौधा है। इस पौधे के छोटे काले जामुन काफी तीखे होते हैं, इसलिए इसे खाने के लिए पकाया जाता है। एल्डरबेरी के कई भागों को कई औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। एल्डरबेरी के फल, फूल और पत्तियों को कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आपको जानकर हैरनी होगी, कि एल्डरबेरी आपको खांसी-जुखाम से लेकर दर्द, सूजन और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। आइए यहां हम आपको एल्डरबेरी के फायदे आपको इस लेख में बताते हैं।
एल्डरबेरी के स्वास्थ्य लाभ
एल्डरबेरी आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि एल्डरबेरी में कई पोषक तत्व होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और इसे कैलोरी में कम माना जाता है। इतनी ही नहीं इसमें डाइटरी फाइबर, विटामिन सी, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोल्स का एक अच्छा स्त्रोत है। यही वहज है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कई फायदों से भरपूर है।
इसे भी पढ़ें - गैस और कब्ज का रामबाण इलाज हैं ये 3 नानी के नुस्खे, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे
सर्दी- जुखाम में फायदेमंद
ऐसा माना जाता है कि एल्डरबेरी आपको ठंड और फ्लू के लक्षणों से निपटने और उन्हें कम करने में मददगार हो सकती है। एल्डरबेरी आपको जुखाम या फ्लू के कारण होने वाले सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द और बुखार को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एल्डरबेरी के कैप्सूल लिए जा सकता है।
इम्युनिटी बूस्ट करने में मददगार
एल्डरबेरी आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपकी व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्डरबेरी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में समर्थन करती है क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल पाए जाते हैं।
दिल की सेहत को रखे दुरूस्त
एल्डरबेरी का जूस पीने से आपकी दिल की सेहत अच्छी रह सकती है। जी हां, ऐसा हम नहीं एक अध्ययन कहता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि एल्डरबेरी के जूय पीने का आपके दिल और ब्लड वेसेल्स पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इसका जूस पीने से खून में वसा का स्तर कम होता है और जिससे कि कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। इसके अलावा, एल्डरबेरी में एंथोसायनिन जैसे फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो आपके दिल को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में सहायक हैं।
इसे भी पढ़ें - एलोपैथी दवाइयों से नहीं ठीक हो रहा बालतोड़? इन घरेलू नुस्खों से चुटकी में पाएं राहत
एंटीडिप्रेसेंट गुणों से भरपूर
एल्डरबेरी का सेवन आपके मूड को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और डिप्रेशन के लक्षणों से निपटने में सहायक हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि एल्डरबेरी में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसेआपको तनाव और डिप्रेशन से निपटने में मददगार माना जाता है।
हानिकारक यूवी किरणों और बैक्टीरिया से बचाए
एल्डरबेरी आपको हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने में सहायक होता है। इसके अलावा, यह आपको यूवी किरणों से बचाने में भी मदद करता है।
इस प्रकार एल्डरबेरी का उपयोग कईऔषधीय प्रयोजनों के लिए किया जा सकता हैैै। लेकिन ध्यान दें कि आप इसके सेवन या उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए, ताकि इसके कुछ दुष्परिणाम न हों।
Read More Article On Home Remedies In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।