
अधिकतर मांसपेशियों की ऐंठन की वजह जोरदार एक्सरसाइज होती है। लेकिन कभी-कभी आंशिक रूप से यह खराब खाना भी इसका एक कारण हो सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन कई बार काफी तकलीफदेह हो सकती है, ऐसे में आप इससे बचने के लिए दवा या अन्य कुछ उपाय आजमाते हैं। लेकिन इसके अलावा, आप डाइट में कुछ खाद्य-पदार्थों को नियमित रूप से शामिल कर भी संभवतः मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद कर सकते हैं या कम कर सकते हैं।
मांसपेशियों की ऐंठन को कैसे कम कर सकते हैं कुछ खाद्य-पदार्थ?
कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थ जिनमें कि पोटेशियम भरपूर होता है, वह आपकी मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। क्योंकि पोटेशियम मुख्य खनिज है, जिसे ऐंठन की रोकथाम के लिए जाना जाता है। यह एक आवश्यक खनिज है, जो आपकी मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के बीच संचार में सहायता कर सकता है।
हालांकि पोटेशियम अक्सर केले से जुड़ा होता है, लेकिन मीठे फल वास्तव में इसके बहुत उच्च स्रोत नहीं होते हैं। आइए यहां हम आपको कुछ ऐसे खाद्य और पेय पदार्थ बता रहे हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन के साथ मदद करने के अच्छे हैं।
शकरकंद
शकरकंद, जिसे कई लोग मीठे आलू, तो कुछ स्वीट पोटैटो के नाम से जानते हैं। शकरकंद आपकी मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में सहायह है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। यदि आप एक दिन में हल्का पका हुआ एक शकरकंद खाते हैं, तो उसमें लगभग 542 मिलीग्राम (आपके दैनिक मूल्य का 12 प्रतिशत) पोटैशियम होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है। आप शकरकंद को बेक करके, भुन के या मैश करके खा सकते हैं।
तरबूज
आपकी मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने में तरबूज काफी अच्छा माना जाता है। यह न केवल गर्मियों में आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर करता है। तरबूज की दो स्लाइस से आप लगभग 640 मिलीग्राम (आपके दैनिक मूल्य का 14 प्रतिशत) पोटेशियम प्राप्त करते हैं। यदि आप इसे अकेले खाने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो इसे हमारे हॉट-स्वीट ग्रिल्ड तरबूज, तरबूज-टमाटर सलाद, स्मूदी या अन्य फलों के साथ सेवन करें।
इसे भी पढें: गर्भवस्था हो या मेनोपॉज का समय, महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपर फूड्स
बीन्स
बीन्स में विभिन्न किस्में हैं, लेकिन कुल मिलाकर सेम या बीन्स पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। आप यदि एक कप किडनी बीन्स का सेवन करते हैं, तो उसमें 717 मिलीग्राम (आपके दैनिक मूल्य का 15 प्रतिशत) पोटेशियम होता है, जबकि एक कप काले बीन्स में 801 मिलीग्राम (आपके दैनिक मूल्य का 17 प्रतिशत) होता है। इस तरह आप बीन्स को उबालकर नमक और सूप या अन्य प्रकार से सेवन कर सकते हैं।
अचार का रस
अचार के रस ऐंठन को कम कर सकता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि यह ऐंठन को कम कर सकता है। आप इसे छोटे से शॉट के रूप में ले सकते हैं। लेकिन अगर आप सोडियम के प्रति संवेदनशील हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढें: सर्दियों में गर्माहद देने के साथ कई तरीके से फायदेमंद हैं रोज, मोरिंगा और हिबिस्कस टी
पानी
कई बार डिहाइड्रेशन आपकी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण हो सकता है। इसलिए पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए सुनिश्चित करने कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। यदि आपको पानी पीना उबाऊ लगता है, तो इन्फ्यूज्ड वॉटर रेसेपी में से एक बनाकर स्वाद को बढ़ाने की कोशिश करें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi