Expert

पोस्टपार्टम बैली फैट कम करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, जल्द फ्लैट हो जाएगी तोंद

Foods To Reduce Postpartum Belly Fat: क्या डिलीवरी के बाद आपकी भी तोंद निकल गई है? तो इन फूड्स को डाइट में शामिल करें और इससे छुटकारा पाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पोस्टपार्टम बैली फैट कम करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, जल्द फ्लैट हो जाएगी तोंद

Foods To Reduce Postpartum Belly Fat: 9 महीने बच्चे को पेट में रखने के बाद जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है, तो डिलीवरी के बाद उन्हें थुल-थुले, ढीले और लटकते पेट की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लगभग सभी महिलाओं के साथ देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान हमारे शरीर में रिलैक्सिन नामक एक खास हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन लिगामेंट्स को रिलैक्स करता है और बच्चे के विकास के लिए पेट के एरिया में अधिक जगह बनाता है। यही कारण है डिलीवरी के बाद आपके पेट की त्वचा ढीली हो जाता है और लटकने लगती है। यह देखने में काफी भद्दा लगता है और इसके कारण महिलाओं को काफी असहजता के साथ-साथ शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है। इसे कम करने के लिए वे तरह-तरह के उपाय खोजने में लगी रहती हैं, लेकिन सबकुछ आजमाने के बाद भी कोई खास लाभ देखने को नहीं  मिलता है। अच्छी बात यह कि अपने आहार और जीवनशैली में कुछ मामूली से बदलावों के साथ आप डिलीवरी के बाद ढीले-लटकते पेट से छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख हम आपको पोस्टपार्टम बैली फैट घटाने के लिए कुछ फूड्स और कुछ जरूरी टिप्स शेयर कर रहे हैं...

Foods To Reduce Postpartum Belly Fat In Hindi

पोस्टपार्टम बैली फैट कम करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स | Foods To Reduce Postpartum Belly Fat In Hindi

1. दालचीनी की चाय: इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। इस तरह आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। आप अपने दिन की शुरुआत इस चाय के साथ कर सकती हैं।

2. नट्स: इनमें हेल्दी फैट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह आपकी भूख को कंट्रोल करते हैं और शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। आप सुबह हर्बल चाय के साथ इनका सेवन भी कर सकते हैं।

3. अंडे खाएं: अंडे प्रोटीन, कई जरूरी विटामिन और मिरल्स से भरपूर होते हैं। यह भूख को कंट्रोल और मांसपेशियां बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए आपको इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी घटाने के लिए रोज करें ये 3 फ्लोर एक्सरसाइज, बर्न होगी कैलोरी और फैट

4. बेसन और सत्तू: इनमें प्रोटीन के साथ ही कई जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप बेसन का चीला बनाकर खा सकते हैं और सत्तू की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इनका सेवन भी ब्रेकफास्ट में किया जा सकता है।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स: कोशिश करें कि कम फैट वाले डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, छाछ और पनीर का सेवन करें। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह आपकी भूख को कंट्रोल करने और चर्बी को कम करने के साथ ही हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। लंच या डिनर में आप इसका सेवन कर सकती हैं।

6. सौंफ की चाय: यह डाइजेशन में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और तेजी से शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करती है। आप चाहें, तो सौंफ की चाय जायफल का पाउडर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे और भी अधिक लाभ मिलेगा। शाम के समय या रात में खाने के 14 मिनट बाद आप इस चाय का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए कॉफी कैसे पिएं? जानें 4 तरह की कॉफी जिनसे तेजी से कम होगा बैली फैट

7. फल खाएं: इनमें कैलोरी कम और डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी ध्यान रखें:

इन फूड्स को अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बनाएं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको अपने दैनिक कैलोरी की कुल खपत को भी कंट्रोल रखने की जरूरत है। कोशिश करें कि दैनिक जरूरत से अधिक कैलोरी न खाएं। इसके अलावा, अगर आप नियमित एक्सरसाइज करती हैं, डांस, स्विमिंग, योगा, साइकिलिंग, रनिंग या रोज 10 हजार कदम पैदल चलने जैसी एक्सरसाइज करती हैं, तो इसे आपको जल्द बैली फैट को कम करने में मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

रक्षाबंधन पर मिठाइयां और पकवान खाने के बाद इस तरह करें बॉडी डिटॉक्स, निकल जाएंगे सारे टॉक्सिंस

Disclaimer