तेज गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स, शरीर रहेगा हाइड्रेट

बच्चे को तेज गर्मी से बचाने के लिए आप कुछ खास फूड्स खिला सकते हैं, जिससे वह अंदर से हाइड्रेट रह सकें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तेज गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स, शरीर रहेगा हाइड्रेट


तेज गर्मी के कारण सिर्फ बड़े में ही डिहाईड्रेशन और अन्य समस्याएं देखने को नहीं मिलती है बल्कि बच्चों को भी ये परेशानियां हो सकती है। वहीं बाहर धूप-गर्मी में खेलने के कारण बच्चे को लू लगने का डर भी रहता है। इसलिए गर्मी के दिनों में बच्चों को अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा अगर आपका बच्चा स्कूल जाता है, तो आपको उनका अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि स्कूल जाने-आने के दौरान उन्हें बहुत अधिक गर्मी का शिकार न होना पड़ा। साथ ही बच्चे धूप और गर्मी में खेलने के लिए दोपहर में भी निकल जाते हैं। ऐसे में वे डिहाईड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसके लिए आप उनकी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिससे वह लू से बच सकें और स्वस्थ रह सकें। 

गर्मी से बचने के लिए बच्चे को दें ये फूड्स 

1. सत्तू 

गर्मियों में सत्तू का सेवन काफी लोकप्रिय होता है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि लोग गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए सत्तू का सेवन करते हैं। बच्चों के लिए जौ और चना के सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने और अंदर से ठंडा बनाए रखने में मदद मिलती है। यह आसानी से पच जाता है और शरीर के पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसे आप बच्चे को स्कूल जाने से पहले या आने के बाद भी दे सकते हैं। 

food-stroke-kids

2. दही

गर्मी के दिनों में दही सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसके सेवन से बच्चे गर्मी के दिनों में भी रिफ्रेश और अंदर से कूल रहते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम ऐर विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे की हड्डियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह आंत के बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। 

3. पुदीना

गर्मियों में आपको पुदीना बच्चे की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह लू से बचने में आपकी काफी मदद करता है। इन नैचुरल चीजों का सेवन आपके बच्चे को लंबे समय तक गर्मी से बचने में मदद करता है। साथ ही इससे शरीर अंदर से ठंडा रहता है। आप बच्चे को पुदीने की चटनी, शरबत और आम पन्ना में पुदीना मिलाकर दे सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- गर्मी और कोव‍िड के बीच बच्‍चों की इम्‍यून‍िटी कैसे बढ़ाएं? डॉक्‍टर से जानें 5 उपाय

4. तरबूज

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको अपने बच्चे को गर्मी के दिनों में तरबूज और खीरा जैसे चीजों का सेवन करने देना चाहिए। इसमें 90 प्रतिशत भाग पानी होता है। जो शरीर को लू से बचाने में काफी सहायक हो सकता है। आप चाहे तो तरबूज को साबूत भी खा सकते हैं और तरबूज की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिलता है। 

food-stroke-kids

5. नींबू 

गर्मी में नींबू और पानी का सेवन काफी उपयोगी साबित हो सकता है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी आपके बच्चे के इम्यून सिस्टम के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। साथ ही यह शरीर को डिहाईड्रेट होने से भी बचाता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी देता है। इसे आप शरबत या फिर चटनी के रूप में भी दे सकते हैं। 

(All Image Sources- Freepik.Com)

Read Next

मीट, चिकन या मछली खाने के बाद बिल्कुल न खाएं ये 5 फूड्स, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version