Doctor Verified

सर्दी में खाली पेट न खाएं ये 7 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Foods to avoid on an empty stomach: डॉक्टर सलाह देते हैं कि सुबह हमेशा कुछ हेल्दी खाना चाहिए। अनहेल्दी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जानें खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी में खाली पेट न खाएं ये 7 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Foods to avoid eating on an empty stomach: खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट कभी स्किप नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट हमेशा 7-9 बजे के बीच ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं। कई लोग इसे सही तरीके से फॉलो करते हैं और हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं। लेकिन कुछ लोग ब्रेकफास्ट के नाम पर कुछ भी खा या पी लेते हैं। इससे उन्हें बाद में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कुछ लोग ब्रेकफास्ट में फल खाते हैं, लेकिन सेब, अंगूर समेत कई ऐसे फल भी हैं जिनका सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए। राम हंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से विस्तार से जानें खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? (foods to avoid on empty stomach)-

avoid apple on empty stomach

1. सेब (apple avoid on an empty stomach)

क्या खाली पेट सेब खाना चाहिए (can apple eat on an empty stomach)? सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन खाली पेट सेब खाने से बचें। सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द और पेट में ऐंठन का भी कारण बन सकता है। कई लोगों को खाली पेट सेब खाने से गैस बन जाती है। इसके अलावा केला, नाशपाती भी खाली पेट खाने से बचें।  

2. अमरूद (avoid guava on an empty stomach)

खाली पेट कौन कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? अमरूद फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन सर्दियों में अमरूद खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। अमरूद खाने का सही समय दोपहर का होता है।  

3. अंगूर (what happens if we eat grapes on an empty stomach)

खाली पेट कभी भी एसिड वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर में भी एसिड होता है, इसलिए सर्दियों में इसे खाली पेट खाने से बचें। खाली पेट अंगूर खाने से पेट में जलन, दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं रोजाना खाली पेट अंगूर खाना गैस्ट्रिक अल्सर का भी कारण बन सकता है। खाली पेट संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल (does citrus fruits increase acidity) एसिडिटी बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें - खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

4. मसालेदार भोजन (should you eat spicy food on an empty stomach)

सर्दियों के मौसम में मिर्च-मसालेदार नाश्ता करना सभी को पसंद होता है। इसलिए अधिकतर लोग कचौड़ी आदि का सेवन करते हैं। लेकिन आपको खाली पेट मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। सुबह खाली पेट मसालेदार खाना खाने से पेट में एसिड बन सकता है। इससे पेट में जलन भी हो सकती है। यह इनडाइजेशन का कारण भी बन सकता है।

coffee side effects

5. चाय या कॉफी (tea or coffee avoid on empty stomach)

अधिकतर लोग सुबह उठकर चाय, कॉफी पीने के आदी होते हैं। यह नुकसानदायक हो सकता है। चाय, कॉफी जैसी गर्म चीजें पेट के अंदरुनी अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचें। इससे आपको पेट में गैस बन सकती है। सुबह उठकर चाय पीना नुकसानदायक होता है।

6. दही (curd avoid on an empty stomach)

सर्दी में खाली पेट दही कभी नहीं खानी चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है, सर्दी में सुबह-सुबह दही खाने से आपको नुकसान पहुंच (curd side effects) सकता है। खाली पेट दही खाना सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है। इसके अलावा ठंडी ड्रिंक्स (cold drinks) भी खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। इससे आपका पाचनतंत्र प्रभावित हो सकता है। 

7. टमाटर (tomatoes avoid on empty stomach)

अकसर लोग सुबह-सुबह खाली पेट टमाटर का सलाद खाते हैं। लेकिन आपको सर्दी के मौसम में खाली पेट टमाटर नहीं खाना चाहिए। वैसे तो टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन सुबह टमाटर खाने से सेहत को नुकसान (tomato side effects) पहुंच सकता है। टमाटर में टैनिक एसिड (tannic acid) होता है, जो पेट में अम्लता को बढ़ाता है। खाली पेट टमाटर खाने से पेट में गैस बन सकती है। आप टमाटर का सलाद दोपहर, शाम को खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - पेट फूलने और कब्ज से परेशान हैं तो रोज सुबह खाएं पपीता, जानें खाली पेट पपीता खाने के 5 फायदे

ots benefits

खाली पेट क्या पीना चाहिए? (Foods To Eat on an Empty Stomach)

सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह अकसर लोग चाय, कॉफी पीते हैं। लेकिन आपको इसके बजाय कुछ हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। खाली पेट खाएं ये फूड्स (food to take on an empty stomach)-

  • भीगे बादाम-किशमिश
  • अंडा
  • शहद
  • दलिया
  • एलोवेरा जूस
  • पानी
  • आंवले का जूस
  • वीटग्रास जूस
  • पोहा
  • ओट्स

खाली पेट सेब, अमरूद, अंगूर, केला, चाय या कॉफी, दही और मसालेदार भोजन (foods to avoid in morning) कभी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द, पेट में गैस, पेट में ऐंठन की समस्या (stomach problem) हो सकती है। आपको ब्रेकफास्ट में हमेशा कुछ हेल्दी (healthy breakfast) ही लेना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में हलीम (चमसुर) के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, Rujuta Diwekar से जानें रेसिपी

Disclaimer