Doctor Verified

Bed Tea Side Effects: सुबह उठते ही चाय पीने की आदत पड़ सकती है सेहत पर भारी, जानें इसके नुकसान

अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपको अपनी इस आदत में बदलाव करना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Bed Tea Side Effects: सुबह उठते ही चाय पीने की आदत पड़ सकती है सेहत पर भारी, जानें इसके नुकसान

खाली पेट चाय पीने से कौन-कौन से रोग (bed tea side effects) हो सकते हैं? भारत में आलस-सिरदर्द दूर भगाना हो या फिर नए दिन की शुरुआत करनी हो, चाय की अहम भूमिका होती है। कई लोग तो अपने नए दिन की शुरुआत ही चाय के साथ करते हैं। सुबह चाय पिए बिना उनकी आंख नहीं खुलती है। बिना चाय के इन लोगों की सुबह ही नहीं होती है। ऐसे में अगर उन्हें एक भी दिन चाय न मिले, तो उन्हें अजीब सी बेचैनी होने लगती है। अगर आप भी बेड टी के आदी हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि खाली पेट चाय पीने से मोटापा, स्ट्रेस और घबराहट के साथ ही अल्सर जैसी गंभीर बीमारी होने की बनी संभावना रहती है। दरअसल, चाय में कैफीन, एल-थायनिन और थियोफाइलिन होता है, जो आपको सुबह एक्टिव तो करता है, लेकिन कई बीमारियों का कारण भी बनता है। बेड टी एडिक्शन की वजह से आपको सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, स्ट्रेस और घबराहट की समस्या हो सकती है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान (bed tea side effects)-

bed tea side effects

(image source : blog.bobsledmarketing.com)

बेड टी पीने के नुकसान (side effects of bed tea)

अगर आप रोज सबुह खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान (side effects of drinking tea in empty stomach) हो सकता है। खाली पेट चाय पीना उल्टी, मिचली और घबराहट जैसी सामान्य समस्याओं के साथ ही गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकता है।

1. मिचली और घबराहट (Nausea and nervousness)

अगर आप बेड टी के आदी हैं, तो आपको मिचली और घबराहट जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीने से पित्त रस के बनने की प्रक्रिया बाधित होती है। जो मिचली, घबराहट की वजह बन सकती है। इसके अलावा बेड टी पीने की वजह से आपको उल्टी जैसी समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - रात को चैन से सोना है तो सोने से पहले पीएं चाय, अच्छी नींद के साथ मिलेंगे कई फायदे

2. अल्सर (ulcer)

बेड टी के आदी लोगों को पेट से संबंधित कई रोगों (stomach related problem) का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं में से एक है अल्सर। अगर आप लंबे समय तक खाली पेट चाय पीते हैं, तो आपको अल्सर होने की संभावना कई गुणा बढ़ सकती है। बेड टी हाइपरएसिडिटी (hyperacidity) होने के खतरे को भी बढ़ाती है। खाली पेट गर्म चाय पीने से पेट की अंदरुनी सतह पर जख्म होने की संभावना बनी रहती है। अल्सर घाव को कहा जाता है। यह घाव आमाशय में होता है, इसलिए इसे पेप्टिक अल्सर कहते हैं। यह समस्या गंभीर हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको खाली पेट चाय पीने की आदत में बदलाव करना चाहिए।

3. पेट फूलने की समस्या (Flatulence problem)

खाली पेट चाय पीने के बाद आपको पेट फूलने की समस्या भी महसूस हो सकती है। दूध वाली चाय के साथ ही ब्लैक टी भी पेट फूलने की समस्या का कारण बन सकता है। वैसे तो ब्लैक टी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इससे वेट लॉस होता है। लेकिन अगर दूध वाली या काली चाय को खाली पेट पिया जाए, तो पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

mood swing

(image source : megrobertslifecoaching.ca)

4. मूड स्विंग की वजह भी है बेड टी (mood swing)

कहा जाता है कि चाय आपको फ्रेश, एक्टिव बनाता है। लेकिन अगर खाली पेट चाय पिया जाए, तो इससे आपको पूरे दिनभर अधिक थकान महसूस हो सकती है। सुबह खाली पेट चाय पीने से थकान महसूस होती है, मूड स्विंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बेड टी से खुद को दूर रखना चाहिए।

5. एसिडिटी (Acidity)

रोज सुबह खाली पेट चाय पीना या बेड टी लेना एसिडिटी का भी कारण बन सकता है। खाली पेट चाय एसिडिटी का एक सामान्य कारण है। अगर आपको अकसर ही गैस, एसिडिटी रहती है, तो सुबह खाली पेट वाली चाय का सेवन करना बंद कर दें। इसके साथ ही दिनभर में भी अधिक चाय पीने से बचें। अधिक चाय भी एसिडिटी का कारण बन सकती है। 

6. पाचन तंत्र में गड़बड़ी (digestive system problem)

रोजाना खाली पेट चाय पीना आपके पाचन तंत्र को डिस्टर्ब करता है। बेड टी लेने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करने में सक्षम नहीं होता है। इसलिए जो लोग रोजाना बेड टी लेते हैं, उन्हें गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याओं से अधिक परेशान होना पड़ता है।

7. हड्डियों की समस्या (bones and joint pain)

खाली पेट चाय पीने की आदत आपके पेट के साथ ही हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल, खाली पेट चाय पीने से शरीर में वात दोष बढ़ जाता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बेड टी लेने वालों को कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें - International Tea Day 2021: टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय

8. स्ट्रेस का कारण है बेड टी (stress)

चाय और कॉफी में कैफीन बहुत अधिक होता है, जो आपको सक्रिय रखता है। इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं, तो इससे आपमें गुस्सा, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है। बेड टी की आदत आपका स्ट्रेस बढ़ा सकती है।

bp

9. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक (blood pressure)

सुबह खाली पेट की चाय आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसमें कैफीन काफी अधिक मात्रा में होता है। सुबह की चाय में मौजूद कैफीन शरीर में तेजी से घुलता है, इसकी वजह से हार्ट रेट (heart rate) और बीपी (bp) भी प्रभावित होता है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सुबह की चाय को हृदय के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

अगर आपको सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत है भी तो इसके लिए आप हेल्दी टी का सेवन कर सकते हैं। दूध वाली चाय के बजाय आप ग्रीन टी, लैमन टी ले सकते हैं। लैमन टी में आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सुबह उठकर पहले गुनगुना पानी पिएं, इसके बाद हेल्दी टी लें। सुबह खाली पेट चाय से परहेज करने के साथ ही आपको दिन भर में भी कम मात्रा में ही चाय का सेवन करना चाहिए। अधिक चाय पीने से भी आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है।

(main image source : zivim.gloria.hr)

Read Next

कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने के 5 फायदे, जानें पहलवान और बॉडी बिल्डर्स क्यों पीते हैं दूध में अंडा

Disclaimer