Foods to avoid after having bitter gourd : करेला का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह खाने में कड़वा जरूर होता है लेकिन कई बीमारियों को दूर रखने में भी ये सहायक होता है। करेला डायबिटीज मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। करेला पेट से जुड़ी समस्याओं, लीवर और अस्थमा के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आपको सुबह उठकर कब्ज, अपच और एसिडिटी की दिक्कत होती है, तो आपको करेला का चोखा या सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि करेला खाने के बाद आपको कुछ खास चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वरना ये आपके लिए स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जानते हैं, जिसे आप करेला खाने के बाद नहीं खा सकते हैं।
करेला खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए
1. दूध
करेला का सेवन करने के बाद आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। करेला खाने के बाद दूध पीने से पेट में कब्ज, दर्द और जलन की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको पहले से पेट से संबंधी परेशानियां है, तो ये आपके लिए और खतरनाक साबित हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
2. मूली
करेले की सब्जी या चोखा खाने के बाद आपको मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी आपको तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है। दरअसल मूली और करेले की तासीर अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से ये पेट में जाकर रिएक्शन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और गले में कफ की शिकायत हो सकती है। खासकर अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की दिक्कत है, तो आपको करेला के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. आम
करेला का स्वाद कड़वा होता है और आम खाने में मीठा होता है। करेला खाने के बाद आम खाने से आपके मुंह का टेस्ट खराब होता है। इनका सेवन साथ में या अलग-अलग करने से भी आपकी सेहत खराब हो सकती है। इससे आपके उल्टी, जलन, मतली और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। दरअसल इन दोनों चीजों को पचाने में समय लग सकता है।
इसे भी पढ़ें- सफेद करेला है डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान, शुगर कम करने के अलावा जानें इसके 5 फायदे
4. दही
कई लोगों को खाने के साथ दही या छाछ पीने की आदत होती है। लेकिन अगर आप करेले की सब्जी या अन्य किसी व्यंजन ता सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड करेले में पाए जाने वाला पोषक तत्व से क्रिया करके स्किन रैशेज और खुजली का कारण बन सकता है। इसलिए करेला खाने के बाद दही का सेवन बिल्कुल न करें।
5. भिंडी
करेला खाने के बाद भिंडी जैसी सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी आपकी सेहत को नुकसान हो सकते हैं। भिंडी खाने से आपके शरीर को करेला के साथ भिंडी को पचाने में परेशानी आ सकती है।
(All Image Credit- Freepik.com)