कई बार देखा गया है कि कुछ महिलाओं या बच्चों को सफर के दौरान जी मिचलाने जैसी परेशानी होती है। या ऐसा भी होता है कि पहली बार कोई नया काम करने के दौरान किसी किसी को घबराहट की वजह से जी मिचलाने लगता है। जो कि बहुत ही आम बात है। लेकिन इससे ज्यादा खतरनाक लक्षण होना एक चिंताजनक विषय है। यदि जी मिचलाते समय पेट या छाती में दर्द हो या खाना नहीं पच पाता हो या अन्य कोई गम्भीर समस्या हो तो ,तुरन्त अपने डॉक्टर से सलाह लें। निम्नलिखित कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको खाने से आपकी जी मिचलाने की समस्या कुछ हद तक ठीक हो सकती है। यदि आपको ऐसी कोई परेशानी है तो याद से इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें।
नमकीन बिस्कुट : जिन खाद्य पदार्थो में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है ,वह आपके पेट के लिए बहुत अच्छे रहते हैं। यदि आपको कहीं आते जाते वक्त पेट दर्द या जी मिचलाने की समस्या होती है तो आप नमकीन बिस्कुट या वह कुकीज़ जिनमें नमक होता है साथ रखें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
अदरक : अदरक जी मिचलाने को ठीक करने व उल्टियों को कम करने में बहुत ही असरदार होता है। यदि आपको कच्चा अदरक पसंद नहीं है तो आप अदरक का अचार भी खा सकते हैं। अदरक न केवल यात्रा के दौरान बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं के लिए बहुत सही रहता है। इससे जी मिचलाने के लक्षण बहुत कम हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जी मिचलाना या उल्टी आने पर राहत पाने के लिए असरदार हैं ये 5 चाय
पानी : यदि आपका कही भी आते जाते वक़्त या ज्यादा लोगो को देखकर जी मिचलाता है, तो आपको एक पानी की बोतल अपने साथ रखनी चाहिए। पर एक दम से अधिक पानी न पिएं। अन्यथा आपको पानी की वजह से भी उल्टी हो सकती हैं। थोड़ी थोड़ी देर में एक एक घूंट पानी पीते रहने से आपका मन अच्छा रहेगा।
बादाम : प्रोटीन की कमी की वजह से भी बहुत सी बार जी मिचलाने की समस्या होती है। इसलिए जब भी आपको लगता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी से जी मिचलाने की समस्या हो रही है, उस स्थिति में बादाम या अन्य तरह के नट्स जैसे मूंगफली आदि खायें। इनसे आपको अधिक भूख भी नहीं लगेगी।
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स : स्पोर्ट्स ड्रिंक्स एक खिलाड़ी के शरीर में पोषण की कमी को पूरा करते हैं। कई बार पोषण व प्रोटीन की कमी के कारण भी आपका जी मिचलाने लग जाता है। इसलिए आप कोई भी स्पोर्ट्स ड्रिंक पी सकते हैं। इसके स्वाद की वजह से आपका मन पहले से कहीं ज्यादा अच्छा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः सुबह-सुबह जी मिचलाना, फटे होंठ हैं विटामिन बी 6 की कमी का संकेत, जानें कैसे पूरी करें इसकी कमी
पुदीना : पुदीना जी मिचलाने में बहुत लाभकारी है। इसके सेवन से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। वास्तव में ताजा पुदीना चबाना या एक कप पुदीने की चाय पीना जी मिचलाने के लिए बेहद प्रभावी उपाय माना जाता है। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं । साथ ही ऐसे में गहरी सांस लेना व अन्य विश्राम तकनीक भी सहायक हो सकते हैं।
नींबू : नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड की वजह से इसे एक असरदार औषधि माना जाता है। यह उल्टी और जी मिचलाने की समस्या को रोकता है। एक छोटे कप गर्म पानी में,1 नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाकर ऐसे में सेवन कारगर उपाय है। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। या फिर आधे नींबू पर नमक लगाकर चूसें।
सेब का सिरका :यह भी तुरंत आराम देने वाला उपाय है। इससे जी मिचलाने की समस्या में आराम तो मिलता ही हैं साथ ही डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है। एक कप पानी, एक चम्मच सिरका और एक चम्मच शहद मिलायें और पीयें। बहुत सी बार जी मिचलाने या उल्टी से मुंह का जायका बिगड़ जाता है। सेब का सिरका खराब जायके को सही करता है।
Read More Article On Other Diseases In Hindi