कई लोग लो ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं। काम के दौरान भी उन्हें सुस्ती महसूस होती है। किसी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही चक्कर आना और जल्दी थक जाने की समस्या से भी होती है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए एक आम दिनचर्या का पालन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। उनके लिए बाहर जाने में भी काफी परेशानी होती है। लो ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं। एक तो आप संतुलित आहार का सेवन नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपके शरीर को सभी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। कभी-कभी लो ब्लड प्रेशर में लोगों को खाने का मन भी नहीं करता है या फिर कई बार लोग वजन कम करने के चक्कर में भी खाना कम खाते हैं, जिसकी वजह से प्रेशर लो सकता है। ऐसे में आपका शरीर अच्छी तरह से काम भी नहीं करता है। लो ब्लड प्रेशर का दूसरा कारण है पानी कम पीना। बहुत से लोगों को कम पानी पीने की आदत होती है या काम के दौरान कुछ लोग पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे लोगों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर के और भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको आहार पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है ताकि ये समस्या न हो। इसके उपाय और उचित डाइट के बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
लो ब्लड प्रेशर में सुबह का नाश्ता रखें ऐसा
1. लो ब्लड प्रेशर में सुबह की शुरुआत आप ड्राई फ्रूट्स और हेल्छ मिक्स के साथ कर सकते हैं। इसके बाद अगर आपको चाय की आदत है, तो पी सकते हैं।
2. फिर नाश्ते में आप मूंग दाल का चिला, अंडा, पोहा, दलिया और ओट्स शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
3. इसके अलावा आप नाश्ते में दाल, रोटी, सब्जी और नमकीन छाछ भी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि नमकीन छाछ का उपयोग आपके लो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है।
4. फलों के रस के सेवन संतुलित मात्रा में करें क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है।
5. अपने आहार में अधिक से अधिक पेय पदार्थों को शामिल करें ताकि शरीर को हाइड्रेट रखा जा सका।
Image Credit- Freepik
दोपहर के खाने में शामिल करें ये चीजें
1. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग दोपहर के खाने में फ्रूट सलाद शामिल कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं। अगर आप बाहर काम करते हैं, तो ये आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
2. इसके अलावा में चावल, दाल और सब्जी खा सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है, तो नमकीन छाछ आप दोपहर के खाने के साथ ले सकते हैं।
3. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो दोपहर के समय मछली, अंडा और चिकन भी खा सकते हैं।
4. लो ब्लड प्रेशर में आप अपनी डाइट हैवी रख सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको वजन कम करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
5. हालांकि इस दौरान बाहर के खाने का सेवन करने से बचें क्योंकि जंक फूड खाने से आपको अन्य समस्याएं हो सकती है।
Image Credit- Freepik
इसे भी पढ़ें- हाई और लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें
शाम के स्नैक्स में शामिल करें ये चीजें
1. शाम की स्नैक्स भी आप हैवी रख सकते हैं। इसके लिए आप चना चाट खा सकते हैं।
2. इसके अलावा अग आप हेल्दी चीजें खाना चाहते हैं, तो स्प्राउट भी एक अच्छा विकल्प है।
3. शाम के नाश्ते में आप सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं। इससे आपको पोषण भी मिलेंगे।
4. सर्दियों के मौसम में आप तरह-तरह के साग का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपको सेहत और स्वाद दोनों का मिश्रण मिलेगा।
5. इसके अलावा आप भेलपूरी चाट, कॉर्न चाट, ओट्स और हलवा आदि भी शाम के नाश्ते में खा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
रात के खाने में शामिल करें ये चीजें
1. रात के खाने में आप एक रोटी, भरपूर हरी सब्जियां और दाल खा सकते हैं।
2. इसके अलावा आप रात के खाने दलिया का सेवन भी कर सकते हैं।
3. इसके अलावा रात में भारी खाने के सेवन न करें क्योंकि इसको आपका शरीर आसानी से पचा नहीं पाता है।
4. रात के खाने में आप खिचड़ी या उकमा भी खा सकते हैं।
5. रात को सोने के दो घंटे पहले खाने की कोशिश करें।
इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर में आप अधिक अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और बेहतर पाचन के लिए कुछ व्यायाम भी जरूर करें। इससे शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। साथ ही बराबर अपना बीपी चेक करते रहे। इससे आपको अपनी स्थिति के बारे में पता चलता रहता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नमक और नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी के सेवन से भी परहेज करें। साथ ही डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी भी दवा का सेवन न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version