
सभी माता-पिता यह चाहते हैं कि उनका बच्चा तंदुरुस्त और सेहतमंद बनें। उसका विकास मानसिक रूप के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी हो। ऐसे में माता-पिता उनके आहार में ऐसी चीजों को जोड़ते हैं, जिनसे बच्चों का विकास हो और उन्हें जरूरी पोषक तत्व मिलें। लेकिन माता-पिता जरूरी पोषक तत्वों की खिलाने के चक्कर में वे अपने बच्चे को गलत चीजें ज्यादा मात्रा में खिलाना शुरू कर देते हैं। इन चीजों की अधिकता बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीज हैं, जिससे बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( wellness expert and nutritionist varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - दूध का सेवन
दूध के सेवन से बच्चों को जरूरी उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन बच्चों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि दूध की अधिकता ना केवल हड्डियों को कमजोर बना सकती है बल्कि बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में पिज्जा खा सकते हैं या नहीं? जानें डायटीशियन से
2 - सोडियम की मात्रा
सोडियम की अधिकता बच्चों की सेहत के लिए हो सकती है। बता दें कि बच्चों को सोडियम नमक के माध्यम से मिलता है। ऐसे में स्वाद के लिए नमक की थोड़ी मात्रा सही है। लेकिन इसकी अधिकता किडनी की समस्या पैदा करने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से भी प्रभावित कर सकती है।
3 - नट्स का सेवन
खाने से बच्चों को सभी पोषक तत्व नट्स के माध्यम से मिल सकते हैं। लेकिन इनकी अधिकता बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। बता देम कि नट्स में काजू, बादाम, अखरोट आदि की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनके सेवन से बच्चों के तापमान में फर्क आ सकता है। इससे अलग साबुत मेवा बच्चों की सांस की राह में भी अटक सकते हैं। ऐसे वे इसकी अधिकता से बचें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में खुले में बिकने वाले स्ट्रीट फूड्स दे सकते हैं ये 5 बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स
4 - शहद का सेवन
बच्चों के लिए शहद बेहद उपयोगी है। लेकिन शिशु को 6 महीने तक मां का दूध और उसके बाद जरूरी और चुनिंदा चीज देगा सही है। उन चीजों में शहद को जोड़ना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद की अधिकता ना केवल पेट खराब होने की संभावना बढ़ा देती है बल्कि छोटी आंत भी प्रभावित कर सकती है।
5 - मीठी का सेवन
बच्चों के लिए मीठे का ज्यादा सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है। बच्चे मीठे की तरफ भागते हैं लेकिन माता-पिता की जिम्मेदारी है कि उनकी डाइट पर वे कितने मीठे को जोड़ रहे हैं। अधिक मीठे से न केवल उनके दांत सड़ जाते हैं बल्कि उनका भूख भी प्रभावित होती है। इसके अलावा बच्चों में खून की कमी भी हो सकती है।
6 - केले का सेवन
केले की तासीर ठंडी होती है ऐसे में केले की अधिकता बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। बच्चों की इम्यूनिटी पूरी तरह से विकसित नहीं होती है ऐसे में वे जल्दी सर्दी, खांसी आदि का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आप बच्चों को केवल कुछ चम्मच केले का सेवन करा सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बच्चों की डाइट में जरूरी पोषक तत्व को जोड़ने की वजह से लोग कुछ चीजों की अधिक मात्रा बच्चों की डाइट में जोड़ देते हैं, जिसके कारण बच्चों को कुछ नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on healthy diet in hindi