
एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है।
एक स्वस्थ जीवन शैली पुरानी बीमारियों और दीर्घकालिक बीमारियों को भी रोकने में मदद कर सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने सुबह की शुरुआत अच्छी चीजों से करें। अगर आप अभी तक इन चीजों को फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो नए साल यानी कि साल 2020 में इन अच्छी आदतों को रोज अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। सुबह उठते ही कुछ चीजों को अगर आप कर लें और उन चीजों को आदत में शामिल कर लें, तो आसानी से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। मौसमी इंफेक्शन, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियों से भी ये आपको लड़ने में मदद करेगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल करने के टिप्स, जो आपको 2020 में खुश और स्वस्थ रहने में मदद करेंगी।
रोज सुबह उठकर पानी पिएं
आपने कई बार सुना होगा कि सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है और इंटेस्टाइन से जुड़ी कभी कोई परेशानी नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी गुर्दे और अन्य शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी होता है। यह जोड़ों को लुब्रिकेट करने में मदद करता है। वहीं जब शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं मिल रहा है, इससे त्वचा विकार और झुर्रियां भी हो सकती हैं। इसलिए आपको एक दिन में कम से कम 1.5 लीटर तरल पीने की कोशिश करनी चाहिए। हम शरीर में तरल पदार्थ की आवश्यक मात्रा को पूरा करने के लिए फलों के रस, चाय, पानी, दूध और अन्य स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : नए साल की शुरुआत को शानदार बनाने के लिए ये 5 जगह है खास, तरोंताजा हो जाएगा मन
नाश्ते में कई तरह की चीजें खाएं
स्वस्थ रहने के लिए, आपको 40 से अधिक विभिन्न पोषक तत्वों को खाने की आवश्यकता है। कम से कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन, जैसे अनाज, चावल, पास्ता, आलू और ब्रेड हर भोजन में शामिल करें। खूब सारे फल और सब्जियां खाएं, क्योंकि वे विटामिन, खनिज और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इस तरह अपने नाश्ते को सही रख कर आप साल भर के कई मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि मौसम के हिसाब से फल और सब्जियां लें। पूरी तरह से किसी एक ही चीज यानी कि आलू या कोई खास विटामिन का ही सेवन न करते रहें।
नमक और चीनी का सेवन कम करें
उच्च मात्रा में नमक के सेवन से उच्च रक्तचाप हो सकता है और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है। बहुत अधिक चीनी खाने से वजन बढ़ना और मोटापा जैसे विभिन्न रोग, टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग, कुछ कैंसर, दांतों की सड़न, आदि से भी संबंधित है। इसलिए कोशिश करें कि दोनों की ही मात्रा शरीर में संयमित करें।
दिल का रखें खास ख्याल
एक स्वस्थ जीवन शैली एक स्वस्थ दिल के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप धूम्रपान करने वाले हैं, तो इसे अभी छोड़ दें। धूम्रपान को कोरोनरी हृदय रोग का मुख्य कारण कहा जाता है। जब आप धूम्रपान करना बंद कर देते हैं, तो आपके दिल का दौरा पड़ने का खतरा एक साल बाद धूम्रपान करने वाले के आधे को कम कर सकता है। वहीं शरीरिक रूप से एक्टीव होने से हृदय रोग के विकास के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। सिर्फ 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, जैसे कि साइकिल चलाना, योगा, सप्ताह में 5 दिन टहलना आदि आपके शरीर के लिए जादू का काम कर सकता है। अपने दैनिक मेनू में अधिक सब्जियां और फलों को शामिल करके, एक स्वस्थ आहार का पालन करें।
इसे भी पढ़ें : प्रदूषित वातावरण में आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखती है सांस लेने की ये 19 सेकेंड की एक्सरसाइज, जानें तरीका
वजन नियंत्रित रखने के लिए योग करें
मोटापा और अधिक वजन रोगों की एक बड़ी श्रृंखला के जोखिम का खतरा बढ़ाता है, जैसे मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर। वहींअधिक भोजन करने से शरीर का अतिरिक्त वजन बढ़ सकता है। इसलिए, भोजन करते समय अपनी डाइट का ध्यान रखें और अधिक सक्रिय रहें। इसके लिए आप योग की मदद से ले सकते हैं। सुबह उठते ही कुछ प्रकार के योग करके आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ योगासन को सीखें और उसे अपनी आदत में शामिल करें।
Read more articles on Mind-Body In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।