
रायता हमारे खाने के एक खास हिस्सा होता है। गर्मियों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है। साथ ही रायता खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है। इसका सेवन कई तरीकों से फायदेमंद होता है। हम अपने व्यंजनों में कई तरह के रायते को शामिल करना पसंद करते हैं। ऐसे ही आप अलसी का रायता भी बना सकते हैं। अलसी का रायता आपकी सेहत और मिजाज दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अलसी आपके आंख, हृदय, पाचन क्रिया और इम्यून सिस्टम बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह चेहरे की सुंदरता और वजन कम करने के लिए भी काफी उपयोगी हो सकता है। दरअसल अलसी के बीज में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज और ओमेगा-3 एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अलसी रायता के फायदे
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अलसी का रायता आपकी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और दही आपके पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आपके गट हेल्थ के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसका रायता आप लंच या रात के खाने के समय कर सकते हैं।
2. स्किन समस्याओं से छुटकारा
कई बार स्किन प्रॉब्लम्स आपके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है। स्किन पर ढेर सारे कील-मुहांसे और दाग-धब्बे आपका आत्मविश्वास कम कर सकते है और आप खुद से खुश नजर नहीं आते हैं। साथ ही आप लोगों से दूर भागने लगते हैं लेकिन अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह स्किन को नैचुरल ग्लो देता है।
Image Credit- Freepik
3. हृदय समस्याओं में मददगार
हृदय समस्याएं कई बार आपको परेशान कर सकती है। अलसी के सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है और हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इन सबकी मदद से हृदय रोगों और स्ट्रोक को दूर रखने में मदद मिलती है। हार्ट अटैक और हृदय कोरोनरी की समस्या भी नहीं होती है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
अलसी के बीज आपकी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी और बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
अलसी बीज का रायता कैसे बनाएं
1. अलसी का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में भिगोकर रख दें।
2. अब दूसरे बाउल में दही को निकाल लें। फिर इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर और नमक साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।
3. अच्छे से मिलाने के बाद आप इसमें अलसी के बीज डालें और फिर इसे अच्छे से मिला लें।
4. अंत में इसमें धनिया पत्ता या पुदीने का पत्ता डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
Image Credit- Freepik
2. अलसी बूंदी रायता
1. अलसी और बूंदी का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले अलसी को भिगोने के लिए दे दें। दरअसल अलसी को भिगोकर खाने के ज्यादा फायदे होते हैं।
2. उसके बाद दूसरी तरफ रायते के लिए बूंदी तैयार कर लें। इसके लिए आप बेसन को अच्छे मिलाकर तेल को गर्म कर लें।
3. उसके बाद इसे तेल में छानकर निकाल लें। फिर उन्हें अलग रख लें।
4. फिर इसे दही, भिगोएं हुए अलसी और बूंदी को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिला लें। मिलाने के बाद आप इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च और हरी मिर्च मिला सकते हैं।
5. आप चाहे तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
सावधानियां
अलसी के बीज को हमेशा कोशिश करें कि भिगोकर खाने की क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए भिगोकर खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही अलसी के बीज का संयमित मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें ताकि पेट की कई समस्याओं से बचा जा सके। कई बार ज्यादा मात्रा में अलसी का सेवन करने से रैशेज, अपच और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
Main Image Credit- Freepik