Fever With Vomiting Is Dangerous: मानसून का सीजन आते ही बीमरियों का प्रकोप बढ़ने लगता है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत कई वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तेज बुखार और शरीर में थकान व कमजोरी जैसी परेशानियां इस मौसम में आम हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी समस्याएं होने पर भी ज्यादातर मरीजों में यही लक्षण दिखाई देते हैं। इस मौसम में बुखार के साथ उल्टी होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उल्टी और बुखार एक साथ आना शरीर में कई गंभीर परेशानियों का संकेत माना जाता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने स शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और समस्या बढ़ने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बुखार के साथ उल्टी होने पर क्यों डॉक्टर की सलाह जरूरी है और इस स्थिति में कैसे रखें अपना ध्यान?
बुखार और उल्टी हो सकता है इन समस्याओं का संकेत- Fever With Vomiting Causes in Hindi
बुखार और उल्टी या मतली की समस्या बहुत कॉमन है और यही वजह है कि लोग इन परेशानियों में ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने लगते हैं। इन समस्याओं में मरीज को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए। डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों में भी यही लक्षण दिखते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि शरीर में डेंगू का संक्रमण फैलने पर मरीज को बुखार, शरीर में दर्द और थकान के साथ-साथ डायरिया और उल्टी की समस्या होती है। जब शरीर में डेंगू का खतरनाक स्ट्रेन पहुंच जाता है, तो इसकी वजह से आपको खून की उल्टी और खांसी भी आ सकती है। बुखार के साथ अगर आपको भी उल्टी आ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच करानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बुखार होने पर न खाएं ये 6 फूड्स, कमजोर कर सकते हैं आपकी इम्यूनिटी और बढ़ा सकते हैं परेशानी
बुखार के साथ उल्टी में इन समस्याओं का खतरा सबसे ज्यादा-
- स्वाइन फ्लू
- डेंगू
- मलेरिया
डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में बुखार एक कॉमन लक्षण है- बुखार। इसके अलावा मरीजों को जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। चिकनगुनिया होने पर मरीज की मांसपेशियां गंभीर रूप से कमजोर हो जाती हैं और डेंगू में मरीज का प्लेटलेट काउंट तेजी से कम होने लगता है। इसके अलावा मलेरिया में मरीज को बुखार के साथ ठंड लगने की समस्या होती है।
इन समस्याओं के इलाज से पहले डॉक्टर ब्लड टेस्ट के अलावा कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। बुखार के साथ उल्टी होने पर इसे नजरअंदाज करने से बचें और तुरंत इलाज लें। डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां बारिश के मौसम में तेजी से फैलती हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको घरों के आसपास पानी नहीं जमा होने देना चाहिए। इसके अलावा बाहर निकलते समय पूरी बांह के कपड़े पहनने चाहिए। रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बीमारियों में लक्षणों को नजरअंदाज करने से आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत भी हो सकती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)