खाद्य पदार्थों को लेकर अक्सर देश में कुछ न कुछ चलता रहता है। कुछ महीनों पहले भी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रोसेस्ड फूड्स, सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स आदि पर बैन लगाया था। अब हाल ही में फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सोडा और खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले Brominated Vegetable Oil पर बैन लगाया है। यह ऑयल सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होता है। आइये जानते हैं यह ऑयल सेहत के लिए नुकसानदायक क्यों होता है?
कई देशों में हो चुका है बैन
यूएस एफडीए ने मंगलवार को इस ऑयल पर प्रतिबंध लगाया है, जबकि इससे पहले भी यह ऑयल कई देशों में बैन हो चुका है। Brominated Vegetable Oil भारत में पहले भी साल 1990 में बैन हो चुका है। यही नहीं, साल 2008 में यूरोप और 2010 में जापान में भी यह ऑय़ल बैन किया जा चुका है। दरअसल. कई खट्टे फलों की ड्रिंक्स को बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। जो इंसान की सेहत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसके बाद से कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स से ब्रॉमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल को हटा दिया है।
ब्रॉमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल के नुकसान
- ब्रॉमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होता है।
- इसका सेवन लंबे समय तक करने से कई बार शरीर के अंगों के डैमेज होने का भी खतरा रहता है।
- लंबे समय तक इस ऑयल को खाने या इससे बनने वाले खाद्य पदार्थों को खाने से फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है।
- ब्रॉमिनेटेड वेजिटेबल ऑयल को खाने से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इससे कई बार बार मेमोरी लॉस होने का भी खतरा रहता है।
सोडा पीने के नुकसान
- सोडा पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
- इससे हड्डियां कमजोर होने के साथ ही कई बार कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है।
- इसे ज्यादा पीने से हार्ट की समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।
- अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।