डकार आना एक आम क्रिया है। खाना खाने के बाद डकार आने को अधिकतर लोग खाना पच जाने का संकेत मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, खाना खाने के बाद बार-बार डकार आना आम नहीं है। खाने के बाद बार-बार डकार आना सेहत में गड़बड़ी का संकेत है। अगर आपको खाना खाते वक्त या खाना खाने के बाद बार-बार डकार आते हैं, तो इसका मतलब यह है कि खाने के साथ आपके भोजन नली में हवा इकट्ठी हो गई है। जब हवा मुहं व गले से बाहर आती है, तो यह कंपन करती है और आवाज निकलती है। जिसे हम डकार कहते हैं। अगर आपको ज्यादा डकार आए, तो ये कई बार कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
बार-बार डकार आना कई सवास्थ्य समस्याएं संकेत हो सकती हैं। यदि आपको ज्यादा डकार आ रहे हो, तो यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का खतरा हो सकता है। इस बीमारी में व्यक्ति को कब्ज, पेट दर्द, बेचैनी, मल त्यागने में परेशानी व दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस बीमारी का एक लक्षण बा-बार उकार आना भी है।
कब्ज की समसया
कब्ज या एसिडिटी के कारण भी ज्यादा डकार आते हैं। अधिकतर लोगों में कब्ज व एसिडिटी की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या से परेशान लोगों को खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेना चाहिए। ज्यादा डकार आने से एसिड रिफ्मैस, एसिडिटी और कई गंभीर समस्याएं हो जाती हैं।
इसे भी पढें: इन नेचुरल तरीकों से करें पित्त की थैली का उपचार, मिलेगा पक्का आराम
तनाव
काम का ज्यादा बोझ और चिंता तनाव का कारण हो सकते हैं। आजकल की भागदोड़ भरी जिंदगी और जीवनशैली के कारण लगभग 70 प्रतिशत लोगों के मूड में बदलाव या तनाव का बढ़ना डकार आने का कारण बनता है। तनाव कई समस्याओं व बीमारियों की वजह है। इसलिए यदि आपको बार-बार डकार आते हैं तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है।
एरोफेजिया
जब आप खाना खाते हैं, तो खाना खाते समय ज्यादा हवा पेट के अंदर चली जाती है और जिससे डकार आते हैं। इस स्थिति को एरोफेजिया कहते हैं। भोजन नली में हवा इकट्ठी हो जाने के बाद हवा मुहं व गले से बाहर आती है, तो यह कंपन करती है और आवाज निकलती है, जो डकार के रूप में बाहर आती है। इस समस्या से बचने के लिए आप खाने को आराम से चबाकर खाएं और छोटे-छोटे निवाले लें। जिससे पाचन सही ढ़ग से होगा।
इसे भी पढें: लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, जरूरी है डॉक्टर की सलाह
बार-बार डकार आने के कारण
- डकार आने का मुख्य कारण डाइजेशन बिगड़ जाना है। जिसके असंतुलित होने पर बार-बार उकार आते हैं।
- अल्सर होने के कारण भी बार-बार डकार आते हैं, कुछ लोगों को इससे सीने में जलन भी महसूस होती है।
- मानव शरीर में आंत भोजन नली का अहम हिस्सा होती हैं, जो पेट सं लेकर गुदा तक फैली होती है। यह आंत दो भागों में बंटी होती है छोटी आंत व बड़ी आंत। व्यक्ति की छोटी आंत में बेक्टीरिया बढ़ने से डकार आते हैं।
- यदि आप खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं तो इसका असर आपके पाचन पर पड़ता है। यह भी डकार का एक कारण बनता है।
- जम्हाई लेते समय जब आप मुंह खोलते हैं, तो पेट में हवा चली जाती है। इसके अलावा पेट खाली होने पर, पेट में गैस बन जाती है जो डकार के जरिये बहार आती है।
- जंक फूड के अलावा कई खाद्य पदार्थ पेट में गैस बनाते हैं, जिससे ज्यादा डकार आते हैं। इसके अलावा ओवरईटिंग के कारण भी बार-बार डकार आते हैं।
Read More Artical On Miscellaneous
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version