प्लास्टिक सर्जरी करवाने से पहले इसके प्रभावों के बारे में जान लें

अगर आप प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन बातों से प्‍लास्‍टिक सर्जरी के अतिरिक्‍त प्रभाव के बारे में भी जान लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लास्टिक सर्जरी करवाने से पहले इसके प्रभावों के बारे में जान लें

प्लास्टिक सर्जरी को वो लोग बढ़ावा दे रहे हैं, जो अपने वेश में बदलाव चाहते हैं। इस बदलाव के लिए लोग कोई भी कीमत देने को तैयार रहते हैं।

भले ही कॉस्‍मेटिक सर्जरी विज्ञान का वरदान है, जो आपका रूप सजाने और संवारने में मदद करता है। लेकिन, इसे यूं ही करवाया जाए, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई बार इसके गलत प्रभाव भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

इंटरनेट पर ऐसी कई घटनाओं से संबंधी जानकारियां भरी हई है, जहां पर सर्जरी से सम्बन्धित कार्य पूरी तरह से गलत हो गए हैं, जिसकी वजह से बहुत ही बदतर परिणाम देखने को मिले हैं। ऐसे परिणाम भयावह हो सकते हैं। पर सारी प्लास्टिक सर्जरी गलत नहीं होती हैं। ऐसे भी कई उदाहरण हैं जहां पर प्लास्टिक सर्जरी कई बार लोगो के रंगरूप को सही करने में प्रभावशाली महसूस हुई है जिसमे की कई लोगो को अच्छे परिणाम भी मिले हैं।

Cosmetic Surgery

असल में ऐसी बहुत सारी बातें हैं, जो आप पर निर्भर करती हैं। जब भी आप कोई भी शल्य चिकित्सा चाहते हैं, आपको यह बात ध्यान में रखनी होगी की प्लास्टिक सर्जरी का गलत होना सिर्फ शल्य चिकित्सक पर ही पूरी तरह से निर्भर नहीं करता है। आप भी इसके लिए बराबरी के ज़िम्मेदार हो सकते हैं।


आज की दुनिया व्यापार से चलती है और आपको इसके बारे में बहुत सावधान रहना होगा। इससे पहले कि आप किसी ऐसे कार्य के लिए जाएं जो बहुत लुभावना हो। कोई भी समझदारी वाला चुनाव हमेशा एक अच्छा चुनाव होता है। कुछ ऐसे पहलू जो प्‍लास्‍टिक सर्जरी में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

 

  • हमेशा ध्यान रखे की प्लास्टिक सर्जरी मेकअप नहीं है, जो कुछ देर बाद उतार दिया जाए। यह जीवन भर आपके साथ रहता है। इसमें थोड़ा दर्द भी होता है और आपको अपने काम से कुछ दिनों की छुट्टी भी लेनी पड़ सकती है। आपको अस्पताल में भरती होना पड़ सकता है और आपको इसको सही करने के लिए पर्याप्त समय की भी ज़रूरत पड सकती है।
  • अगर किसी शल्य चिकित्सा में दर्द न होने का वादा किया जाए, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। बहुत संभव है कि ऐसा आपको बरगलाने के लिए कहा जा रह हो। ये वादे कुछ नहीं बल्कि विज्ञापन और छलावे होते है। इन पर बहुत अधिक विश्‍वास करने की जरूरत नहीं। तो इसलिए अगर अगली बार आप ऐसे शब्द के सामने आयें जो यह दावा करते हों कि आपको कोई घाव और कोई सूजन नहीं होगी तो आपको इन पर यकीन नहीं करना चाहिए। इस तरह के विज्ञापन अकसर धोखा ही साबित होते हैं।
  • सर्जरी से पहले अपने कुछ बहुत जरूरी काम निपटा लें क्‍योंकि सर्जरी के बाद आपको कुछ समय तक सामाजिक जीवन से दूर रहना पड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी अनुभवी शल्य चिकित्सक के बारे में पूछे। उन लोगो के कुछ कार्यों को देखे। अगर आपको उनके पहले के मरीज़ मिल जाए तो उनसे बात करके और उनके अनुभवों के बारे में पूछ कर आपको शल्य चिकित्सक के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है।

Cosmetic Surgery

  • आपको डॉक्टर के पेशेवर अनुभव, प्रत्यय पत्र, और डॉक्टर का पहले का रिकोर्ड भी देखना होगा जिसमे की आप यह देख सकते हैं की उस डॉक्टर ने ऐसे कितने मरीज़ देखे हैं जिनकी दशा आपके समान थी। आपको यह भी देखना पड़ सकता कि क्या कभी ऐसी भी घटना हुई है जब डॉक्टर द्वारा की गयी प्लास्टिक सर्जरी बुरी तरह से गलत हो गयी हो।
  • अगर मरीजों से मिलना संभव नहीं है तो आप डॉक्टर से उसके द्वारा की गयी शल्य चिकित्सा के पहले और बाद की तस्वीरे देख सकते हैं ताकि आपको यह पता चल सके की डॉक्टर लगातार अच्छे परिणाम देने के काबिल है या नहीं ।


यह हमेशा बेहतर होता है कि आप उन घटनाओं को देखे जहां पर प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गयी है, यह तरीका हमेशा आपको सतर्क रखेगा।

 

Image Courtesy- GettyImages.in

 

 

 

Read More Articles On Beauty Treatment And Surgery In Hindi

Read Next

स्ट्रेच मार्क्‍स से निजात के लिए नियमित व्‍यायाम के साथ पौष्टिक आहार का करें सेवन

Disclaimer