चमकदार लाल, मीठी और स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी, लगभग हर किसी का पसंदीदा फल है। इसकी अच्छी सुगंध इतनी संतोषजनक है कि यह आपके तनाव को कम कर सकती है। आपने स्ट्रॉबेरी को ओट्स, आइसक्रीम या फिर स्ट्रॉबेरी शेकके रूप में तो खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी की चाय बनाने की कोशिश की है? नहीं ना, हम जानते हैं कि कम ही ऐसे लोग होंगेख् जिनके मन में यह विचार आया होगा। यहां हम स्ट्रॉबेरी आइस्ड टी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, हम हॉट स्ट्रॉबेरी टी की बात कर रहे हैं। जिसे आप सर्दियों के लिए एक चास का विकल्प चुन सकते हैं। आप इस चाय को फैंसी रेस्टोरेंट में आसानी से पा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें, तो इस चाय को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आइए यहां इस लेख में जानें स्ट्रॉबेरी चाय के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।
स्ट्राबेरी चाय बनाने की विधि
स्ट्रॉबेरी चाय बनाना बेहद आसान है और इसका फैंसी चाय का एक गर्म कप आपको सर्दियों में ठंड से बचाने के साथ कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। यहाँ स्ट्राबेरी फल, पत्तियों और पानी से बनी विदेशी स्ट्राबेरी चाय बनाने के आसान स्टेप बताए गए हैं। इन स्टेप की मदद से आप स्ट्रॉबेरी चाय बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और बेहतर नींद के लिए रोज खाएं व्हाइट चॉकलेट
सामग्री
- 1/2 कप कटी हुई ताजी स्ट्रॉबेरी या
- 1 कप सूखे स्ट्रॉबेरी के पत्ते
- 3 कप पानी
- 1 या 2 चम्मच शहद
स्ट्रॉबेरी चाय को बनाने का तरीका
- आप स्ट्रॉबेरी चाय को बनाने के लिए यहां दिए गए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आप कटे स्ट्रॉबेरी को एक सॉस पैन में डालें और उसमें पानी डालकर उसमें उबाल आने दें।
- इसके बाद आप इसे 4-5 मिनट के लिए उबालनें बाद ठंडा होने दें।
- इसके बाद आप इस चाय को गर्म - गर्म परोसें।
यदि आप स्ट्रॉबेरी के पत्तों का उपयोग कर रहे हैं:
- यदि आप स्ट्रॉबेरी के पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप एक पैन में पानी डालकर उबालें।
- आप सूखी स्ट्रॉबेरी के पत्ते पानी में डालें और कम से कम इसे आप 8-10 मिनट तक के लिए उबालें।
- इसके बाद आप चाय में शहद जोड़कर इसे गरमागरम परोसें।
स्ट्रॉबेरी चाय के फायदे
स्ट्रॉबेरी चाय के कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं, जो आपको नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी चाय पीने से मिल सकते हैं। स्ट्रॉबेरी चाय कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मददगार हो सकती है। आइए यहां इस चाय के सभी स्वास्थ्य लाभ पढ़ें:
- कहा जाता है कि स्ट्राबेरी चाय में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसलिए इस चाय को नियमित रूप से पीने से उम्र बढ़ने के संकेतों को कम किया जा सकता है। इससे चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान और फाइन लाइन्स दूर हो जाएंगी। स्ट्रॉबेरी चाय आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
- स्ट्रॉबेरी फल और पत्तियों दोनों में फाइटोन्यूट्रिएंट होते हैं, जो इंफ्लेमेशन के इलाज में मदद करते हैं।
- इस चाय को पीने से वायरस और बैक्टीरिया को रोककर प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिल सकता है।
- स्ट्राबेरी चाय में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कैंसर और ट्यूमर के खतरे को कम करते हैं।
- यह चाय ब्लड प्रेशर में अनियमितता पैदा करने वाले एंजाइम को रोककर दिल को स्वस्थ बना सकती है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए कई फायदों से भरी है अमरूद की चाय, जानें इसके कुछ नुकसान और बनाने का तरीका
क्या स्ट्रॉबेरी चाय पीने के कोई दुष्प्रभाव हैं?
हालांकि यह एक हर्बल चाय है, लेकिन इससे कुछ लोग मामूली समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं:
- पेट की ख़राबी
- कब्ज़
- ऐंठन
- खून का पतला होना
ये कुछ छोटी समस्याएं हैं और इन्हें साइड-इफेक्ट के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लिए बिना इस चाय को नहीं पीना चाहिए।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
Read Next
भोजन के साथ तरल पदार्थ पीना स्वास्थ्य के लिए कितना सही? जानें पाचन पर इसका क्या होता है असर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version