Sun Sep 20, 2026 | 09:05 AM IST

अंजीर को ऑलिव ऑयल में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किस समय खाना है ज्यादा फायदेमंद

जैतून के तेल में अंजीर को डुबोकर खाने से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। ऐसे में आप इस नियमित रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
अंजीर को ऑलिव ऑयल में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किस समय खाना है ज्यादा फायदेमंदअंजीर को ऑलिव ऑयल में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किस समय खाना है ज्यादा फायदेमंद

Dried figs in olive oil benefits : ऑलिव ऑयल के साथ अंजीर के फायदे क्या होते हैं? क्या आपके मन में इस तरह का सवाल है? क्या आपने कभी अंजीर और जैतून के तेल का एक साथ सेवन किया है? आपको बता दें कि ऑलिव ऑयल और अंजीर दोनों की शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। हालांकि, कई लोग इसका सेवन अलग-अलग रूप में करते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं, तो यह आपके शरीर की कई समस्याओं को नैचुरल तरीके से दूर रखने में मददगार हो सकता है। Onlymyhealth के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’ में Healthy Living पर आपको कई तरह के अलग-अलग लेख के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कुछ असरदार टिप्स दिए जाते जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम इस लेख में आपको अंजीर और ऑलिव ऑयल का एक साथ सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अंजीर और ऑलिव ऑयल के सेवन से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? 

जैतून तेल और सूखे अंजीर खाने के फायदे (Dried figs in olive oil benefits)

अंजीर को जैतून के तेल में डुबोकर खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा अंजीर को ऑलिव ऑयल में डुबोकर खाने से कई अन्य फायदे होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

1. वजन घटाने में असरदार है अंजीर

शरीर के बढ़ते वजन से अगर आप परेशानी हैं, तो अंजीर को जैतून तेल में डुबोकर खाएं। यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा अंजीर और ऑलिव ऑयल कब्ज की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह गुड बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - अंजीर और अखरोट साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन

2. कैल्शियम स्रोत

शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए अंजीर का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। अंजीर कैल्शियम की पूर्ति करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह दांतों को स्वस्थ रखने में लाभकारी हो सकता है। वहीं, ऑलिव ऑयल भी आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप कैल्शियम की प्राप्ती के लिए किसी अच्छे स्त्रोत की तलाश कर रहे हैं, तो अंजीर और ऑलिव ऑयल का सेवन करें। खासतौर पर अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी की शिकायत है, तो आप इसे अपने डेली आहार में शामिल कर सकते हैं।

3. हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर

अंजीर और जैतून का तेल दिल से संबंधित परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, अंजीर में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही ऑलिव ऑयल और अंजीर फिनोल, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

वहीं, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से अंजीर और ऑलिव ऑयल का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

4. अल्जाइमर रोगियों के लिए लाभकारी

अंजीर और ऑलिव ऑयल अल्जाइमर जैसे न्यूरोजिकल रोगों के लिए काफी बेहतरीन डाइट हो सकता है। इससे आपकी मानसिक समस्याएं भी काफी हद तक कंट्रोल हो सकती हैं। अगर आपको अल्जाइमर या फिर कोई न्यूरो संबंधी परेशानी है, तो नियमित रूप से अंजीर और ऑलिव ऑयल को अपने हार में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें - सूखे अंजीर vs ताजे अंजीर: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

5. फ्री रेडिकल्स से करे बचाव

अंजीर और ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकता है। इसके सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। अंजीर और ऑलिव ऑयल शरीर में रक्त के पीएच स्तर को संतुलित करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं।

अंजीर और जैतून के तेल का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इससे आप किसी बीमारी का इलाज नहीं कर सकते हैं। यह सिर्फ बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर अंजीर और ऑलिव ऑयल को अपने आहार में शामिल करें।

Read Next

क्या बैंगन खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें क्या इसके कुछ नुकसान होते हैं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 22, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content