माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने दी मुंह से आने वाली बदबू से बचने की कुछ आसान टिप्स

डॉ. श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को मुंह से आने वाली बदबू से निजात पाने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने दी मुंह से आने वाली बदबू से बचने की कुछ आसान टिप्स


मुंह से बदबू आना आपको लोगों के बीच शर्मिंदा कर सकता है। ऐसी स्थिति लोगों के सामने नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसके पीछे तंबाकू का सेवन करना, ठीक से ब्रश न करना या "फिर" शराब पीना जैसी आदतें हो सकती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर मुंह की बदबू से निजात पाने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है। 

क्यों आती है मुंह से बदबू? 

  • डॉ. नेने ने बताया कि आमतौर पर जब हम सांस छोड़ते हैं तो मुंह वॉलेटाइल सल्फर कंपाउंड निकलता है, जो मुंह से आने वाली बदबू का कारण बनता है। 
  • उन्होंने बताया कि कुछ फूड प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो मुंह और दांतों के बीच मौजूद गैप में जाकर फंस जाते हैं, इसकी वजह से भी मुंह से बदबू आ सकती है। 
  • ठीक तरीके से ब्रश नहीं करने से भी मुंह और सांस छोड़ने के दौरान बदबू आ सकती है। 

badbreathe

मुंह की बदबू दूर करने के तरीके 

    • मुंह की बदबू दूर करने के लिए दिनभर में दो बार ब्रश करें। इससे दांतों में फंसा खाना निकल जाता है। 
    • इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे मुंह में सलाइवा बना रहता है, जो मुंह को साफ रखता है और बदबू को कम करने में भी मददगार साबित होता है। 
    • प्याज और लहसुन ज्यादा खाने से वॉलेटाइल सल्फर ज्यादा बनते हैं, जिससे बदबू आ सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। 
    • ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें साथ ही धूम्रपान न करें। ऐसा करने से मुंह में हजारों कंपाउंड्स बनते हैं, जो मुंह से बदबू आने को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

इसे भी पढ़ें - मुंह की बदबू दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 माउथ फ्रेशनर, जानें घर पर बनाने का तरीका

हो सकती हैं स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी

  • कुछ लोग मुंह से आने वाली बदबू को नजरअंदाज करते हैं, जो कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का कारण हो सकता है। 
  • इसकी वजह से सीने में जलन हो सकती है।
  • मुंह से बदबू आना कुछ मामलों में डायबिटीज का भी संकेत हो सकता है। 

Read Next

रेड मीट खाने के हैं शौकीन? बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा: स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version