हर अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी और सेहतमंद बने और इसके लिए घर के लगभग हर सदस्य कोई न कोई उपाय अपनाते रहते हैं। वहीं यदि बच्चों का कमजोर शरीर और वजन कम होना माता-पिता और अभिभावकों की चिंता का बड़ा विषय हो सकती है। कई बार बच्चे ठीक से खाना नहीं खाते, बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर शरीर में पोषण की कमी के कारण उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में घरेलू उपायों में छुहारा वाला दूध (dates milk) को बेहद असरदार माना जाता है। पर क्या वाकई दूध में छुहारा डालकर बच्चों को देने से उनका वजन बढ़ता है?। इस लेख में यशोदा अस्पताल की सीनियर पीडियेट्रिक्स डॉ दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि क्या दूध में छुहारे डालकर पीने से बच्चों का वजन बढ़ता है?
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए छुहारा वाला दूध के फायदेमंद - Bacche Ka Vajan Badhane Ke Liye Chhuhara Vale Doodh Dene Ke Fayde
खजूर को सुखाकर छुहारा यानी सूखा खजूर (Dry Dates) तैयार किये जाते हैं। यह खजूर की तुलना में ज्यादा कंसन्ट्रेटेड होता है और इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और नैचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है। छुहारा गर्म तासीर वाला होता है और शरीर को ऊर्जा और ताकत देने (Bachhe ka vajan kaise badaye) वाला माना जाता है।
टॉप स्टोरीज़
ऊर्जा और कैलोरी का बेहतरीन सोर्स
छुहारा में नैचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। जब इसे दूध के साथ दिया जाता है तो यह बच्चे को हाई-कैलोरी और न्यूट्रिशन्स प्रदान करता है। जो बच्चे कमजोर और पतले हैं, उनके लिए यह वजन बढ़ाने का बेहतरीन उपाय (bache ka vajan badhane ka tarika) हो सकता है।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं
छुहारे वाले दूध में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो बच्चों की पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। अक्सर वजन नहीं बढ़ने की वजह पाचन कमजोर होना होता है। छुहारा वाला दूध धीरे-धीरे पाचन में सुधार कर भूख भी बढ़ाता है।
हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
छुहारे वाला दूध बच्चों में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने में मदद करता है। साथ ही, यह एनीमिया से बचाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
छुहारे में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। दूध के साथ मिलकर यह एक कंप्लीट ग्रोथ पैकेज बन जाता है।
नींद और मेंटल ग्रोथ में सहायक
छुहारा वाले दूध में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो बच्चों को अच्छी नींद देने में मदद करता है। अच्छी नींद से बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है।
छुहारे वाला दूध बच्चों को कैसे दें? - How To Make Dates Milk For Child Weight Gain In Hindi
- छुहारे वाला दूध बनाने के लिए आप करीब 2 छुहारे को रातभर पानी में भिगो दें या दूध में उबालें।
- सुबह छुहारे को दूध में उबालें और 5-7 मिनट पकाएं।
- छुहारे को अच्छे से क्रश लें या दूध के साथ ग्राइंड कर ले, ताकि बच्चा इस दूध को आसानी से पी सके।
- हल्का गुनगुना करके इस दूध को बच्चे को पिलाएं।
छुहारे वाला दूध किस उम्र के बच्चों को दे सकते हैं?
- छुहारे वाला दूध एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को दिया जा सकता है। लेकिन इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं।
- शुरुआती दिनों में बच्चे को सप्ताह में 2-3 बार ही दें और फिर उनकी स्ट्रेंथ को समझने के बाद दूध नियमित करें।
बच्चे को छूहारा देते समय क्या सावधानियां भरतें?
- छुहारा या दूध से अगर बच्चे को एलर्जी है तो इसे देने से बचें।
- छुहारा गर्म तासीर का होता है, इसलिए गर्मियों में इसकी मात्रा कम रखें।
- छोटे बच्चों के लिए छुहारा पेस्ट बनाकर दूध में मिलाएं ताकि यह बच्चे के गले में ना अटके।
- हर चीज की एक सीमा दी जा सकती है। बहुत ज्यादा छुहारा देने से बच्चे को गैस, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
- अगर बच्चा बहुत कमजोर है या कोई बीमारी है, तो छुहारा वाला दूध देने से पहले बच्चों के डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ने लगेगा बच्चों का वजन
छुहारा वाला दूध बच्चों के लिए एक बेहद पौष्टिक और असरदार घरेलू उपाय है जो वजन बढ़ाने, एनर्जी प्रदान करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। अगर इसे सही तरीके और मात्रा में दिया जाए, तो यह पतले बच्चों के लिए वरदान साबित हो सकता है। परंतु हर बच्चे का शरीर अलग होता है, इसलिए धैर्य और संतुलन के साथ यह उपाय अपनाएं।
FAQ
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए क्या करें?
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल करें। कुछ तरह की चीजे जैसे कि केला, ड्राई फ्रूट्स, दही, घी आदि से बच्चों का वजन आसानी से बढ़ सकता है।अगर बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो मुझे क्या करना चाहिए?
अगर बच्चे का वजन बहुत दिनों से एक समान बना हुआ है तो ऐसे में आप बच्चे को डॉक्टर से पास ले जाएं। कई तरह की समस्याएं बच्चे का वजन न बढ़ने का कारण बन सकती हैं।क्या आलू खाने से बच्चों का वजन बढ़ता है?
अधिकतर बच्चों को आलू खाना पंसद होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चे को मोटापा और वजन को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।