Expert

ब्रेस्टफीडिंग कराने महिलाओं को ज्यादा भूख क्यों लगती है? जानें एक्सपर्ट से

World Breastfeeding Week 2022: दुनिया में कुल शिशुओं में से लगभग 40 प्रतिशत तक को ही 6 महीने तक जरूरी ब्रेस्टफीडिंग मिल पाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्टफीडिंग कराने महिलाओं को ज्यादा भूख क्यों लगती है? जानें एक्सपर्ट से


भूख सभी को लगती है। ये एक नैचुरल प्रक्रिया है, जिससे पता चलता है कि अब आपको कुछ खाने की जरूरत है। एक आम इंसान को 3 से 4 घंटे के बीच भूख लगती है। लेकिन जब बात आती है स्तनपान कराने महिलाओं की, तो उन्हें आम इंसान के मुकाबले भूख ज्यादा लगती है। छोटे बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को अक्सर इस बात की शिकायत होती है कि उन्हें हमेशा ही अपना पेट खाली महसूस होता है। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए। क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, चंडीगढ़ की लैक्टेशन कंसल्टेंट डॉक्टर रमा महाजन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, जब कोई महिला बच्चे को स्तनपान  करवाती है, तो एक दिन में उसके शरीर से 500 कैलोरी निकलती है। शरीर से कैलोरी की मात्रा ज्यादा निकलने की वजह से महिलाओं को भूख ज्यादा लगती है।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए रात में नहीं खाते हैं खाना? हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार

breastfeeding positions

हाइड्रोजन की कमी की वजह से लगती है भूख

डॉक्टर रमा महाजन का कहना है कि 9 महीने के गर्भधारण के बाद जब महिला बच्चे को जन्म देती है, तो गर्भाशय की परत हार्ड हो जाती है। बच्चे के जन्म के दौरान और बाद में महिलाओं के शरीर से खून ज्यादा मात्रा में निकलता है, जिसकी वजह से शरीर में हाइड्रेशन की कमी हो जाती है। इस स्थिति में जब महिला बच्चे को स्तनपान करवाती है तो शरीर को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिसकी वजह से महिलाओं को भूख लगती है।

इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये 5 हर्ब्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

डॉक्टर रमा महाजन ने कहा कि स्तनपान करवाने वाली महिलाओं का शरीर एक बच्चे की तरह हो जाता है। जिस तरह से एक नवजात बच्चे को हर 2 से 3 घंटे पर स्तनपान करवाया जाता है, ठीक उसी तरह स्तनपान करवाने महिला को भी कुछ घंटों के अंतराल पर कुछ न कुछ खाना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि स्तनपान करवाने महिलाओं को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलावा, छोटे मील्स में जूस, फ्रूट और नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। एक निश्चित आहार के अलावा अतिरिक्त छोटे मील्स खाने से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्तनपान कराने महिलाओं को कौन से जूस पीने चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए। संतरे के जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके अलावा महिलाएं अनार के जूस का भी सेवन कर सकती हैं। अनार के जूस में पाए जाने वाला विटामिन सी स्तनपान कराने महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के जोखिम को कम करता है। अनार के पोषक तत्व बच्चे के दिमागी विकास में भी मददगार साबित होते हैं। 

Read Next

PMS में महिलाओं को क्यों होती है चॉकलेट खाने की क्रेविंग? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version