क्या चेहरे पर बर्फ रगड़ने से पिंपल्स ठीक हो सकते हैं? जानें सच्चाई

पिपंल से राहत पाने के लिए अक्सर आइस क्यूब का यूज किया जाता है। सवाल है, क्या आइस क्यूब पिंपल पर काम करता है? जानें, इसकी सच्चाई।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Apr 20, 2023 17:50 IST
क्या चेहरे पर बर्फ रगड़ने से पिंपल्स ठीक हो सकते हैं? जानें सच्चाई

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Does An Ice Cube Help Heal Pimple In Hindi: पिंपल फ्री स्किन सबको भाती है। लेकिन कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से, कभी खराब खानपान की वजह से और कभी बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। इन्हीं में से एक है, आइसिंग। इसका मतलब होता है कि पिंपल पर आइस क्यूब लगाना ताकि पिंपल से राहत मिल सके। लेकिन, यहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आइस क्यूब सही में पिंपल ठीक करने में मददगार हैं? आइए जानते हैं, इस बारे में।

Does An Ice Cube Help Heal Acne In Hindi

पिंपल ठीक करने में आइस की भूमिका

विशेषज्ञों की मानें, तो पिंपल पर आइस थेरेपी काफी कारगर है। दरअसल, पिंपल एक तरह के मोटे, लाल और सूजे हुए दाने होते हैं। कुछ लोगों को पिंपल में काफी दर्द भी होता है। इस पर अगर बर्फ लगाई जाए, तो सूजन कम होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है, और सूजन को कम करता है। इसके अलावा, चूंकि बर्फ लगाने से स्किन सुन्न हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। यही कारण है कि बर्फ की मदद से पिंपल ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा, आपको यह बता भी दें कि पिंपल होने की एक वजह चेहरे पर गंदगी और धूल-मिट्टी का जमना भी है। ऐसे में अगर आप बर्फ लगाते हैं, तो चेहरा साफ होता है, जिससे स्किन पोर्स खुलते हैं, जिससे पिंपल ठीक होने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर ही क्यों ज्यादा निकलते हैं पिंपल्स? जानें इससे बचने के लिए 6 जरूरी बातें

पिंपल पर बर्फ लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

वैसे तो मुंहासों पर आइस थेरेपी करना आसान है। इसके लिए आप एक कपड़े में बर्फ लपेट लें। अब इस कपड़े को हल्के हाथों से अपने चेहरे के उस हिस्से में लगाएं, जहां पिंपल है। आप चाहें, तो सीधे-सीधे बर्फ भी पिंपल पर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन, इस प्रक्रिया को अपनाने से पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। ऐसा न किया जाए, तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है, जैसे-

  • कई बार ऐसा हेता है कि पिंपल में पसा जमा हो सकता है। ऐसे में अगर आप पिंपल पर बर्फ अप्लाई कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि पिंपल फूटे नहीं और पिंपल में आपके नाखून न लगे। असल में, अगर आप पिंपल फोड़ देते हैं, तो इससे उसमें जमा पस स्किन के आसपास के हिस्सों में फैल सकता है, पिंपल की सूजन बढ़ सकती है और आपको दर्द का अहसास भी हो सकता है। इसके अलावा, पिंपल फूटने पर स्किन पर स्थाई यानी पर्मानेंट दाग भी हो सकते हैं।

  • अगर आपके चेहरे पर अक्सर पिंपल हो जाते हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप रेगुलर आइसिंग थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको आइसिंग करने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। आप जब भी चेहरे पर आइसिंग करते हैं, तो ध्यान रखें कि एक ही जगह पर लंबे समय के लिए बर्फ को रगड़े नहीं और आइसिंग करते वक्त बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा गैप लेते रहें।
  • अगर पिंपल पर आइसिंग करते हुए आपको कोई दिक्कत या तकलीफ हो या फिर किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन नजर आ रहा हो, तो आप आइसिंग न करें। अगर आप आइसिंग करना ही चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से परामार्श कर लें।
  • अपने पिंपल पर हमेशा आइस हल्के हाथों से लगाएं। अगर आप पिंपल्स पर आइस को जोर से रगड़ते या घिसते हैं, तो इससे आपको प्रॉब्लम हो सकती है।

image credit: freepik

Disclaimer