
योगा करते समय आपको भी चक्कर आते हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे योगा के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या, योगा के दौरान गलत तरीके से सांस लेना आदि। चक्कर आने की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए ये किसी न्यूरो डिसऑर्डर के लक्षण भी हो सकते हैं। इस लेख में हम योगा के दौरान चक्कर आने के कुछ मुख्य कारण और इस समस्या से बचने के उपायों पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
image source: sparkpeople
योगा करते समय चक्कर क्यों आते हैं? (Causes of dizziness during yoga)
- अगर आप कई घंटों से इंटेंस वर्कआउट और योगा साथ में करते हैं तो आपको चक्कर आ सकते हैं।
- ब्लड शुगर गिरने के कारण भी आपको योगा के दौरान चक्कर की समस्या हो सकती है।
- अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो आपको योगा या एक्सरसाइज करते समय चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
- ब्रीदिंंग ठीक न होने के कारण योगा के दौरान चक्कर की समस्या हो सकती है।
- नींद पूरी किए बगैर अगर आप योगा या एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपको चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- घुटनों से आती है टक-टक की आवाज? छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 योगासन
योगा के दौरान चक्कर आने की समस्या से कैसे बचें? (Dizziness during yoga)
अगर योगा करते समय आपको चक्कर आते हैं तो आप कुछ आसान तरीकों से इस समस्या से बच सकते हैं-
1. योगा करने से पहले नींद पूरी करें (Complete your sleep cycle)
योगा करने से पहले आपको नींद पूरी करनी चाहिए। अगर आपका शरीर थका हुआ महसूस कर रहा है और आप इस दौरान योगा या एक्सरसाइज करेंगे तो आपको चक्कर आने की समस्या हो सकती है। योगा करते समय चक्कर आते हैं तो तुरंत बैठ जाएं और कुछ देर आंख बंद करके गहरी सांस लें।
2. योगा के दौरान पेट से सांस लें (Abdominal breathing during yoga)
गलत ब्रीदिंग के कारण आपको योगा के दौरान चक्कर आने की समस्या हो सकती है। आपको योगा के दौरान पेट से सांस लेनी है, ऐसा न करने पर चक्कर आने की समस्या या सिर में दर्द हो सकता है। कई प्राणायाम हैं जैसे कपालभाति, अनुलोम-विलोम जिनमें आपको पेट से सांस लेनी चाहिए।
3. योगा करने के लिए सही समय चुनें (Choose best time for yoga)
image source: neuroequilibrium
आपको गर्मी के दौरान योगा करना अवॉइड करना चाहिए। ऐसी जगह योगा करें जहां वातावरण ठंडा हो खासकर गरम दिनों में। आपको दोपहर या धूप में योगा करने से बचना चाहिए, योगा के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। आप सुबह 6 से 9 बजे के बीच योगा करें, ये सबसे बेस्ट टाइम है। इसके अलावा आपको आगे की तरफ झुककर योगा करना अवॉइड करें, इस तरह के योगा पोज करने से चक्कर आ सकता है। इसके अलावा आपको योगा के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचना है।
इसे भी पढ़ें- शरीर को लचीला और फिट बनाने के लिए उपयोगी है एक-पाद राजकपोतासन का अभ्यास, जानें तरीका
4. शरीर के संतुलन को बेहतर करें (Improve body balance)
आपको योगा करने से 90 मिनट पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए। अगर आपको भूख लगती है तो आप फल खा सकते हैं। अगर आप रात को देर से खाना खाते हैं तो बॉडी में इंबैलेंस हो सकता है जिसके कारण चक्कर आ सकते हैं। आपको 7 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। इससे आपका रूटीन अगले दिन ठीक रहेगा। इस रूटीन को फॉलो करेंगे तो आप योगा के दौरान चक्कर आने की समस्या से बच सकते हैं।
अगर आप मील्स स्किप करते हैं, रात को देर तक जगते हैं तो भी आपको चक्कर आना, गैस की समस्या आदि हो सकता है इसलिए हेल्दी रूटीन फॉलो करें और समस्या बढ़ने पर घरेलू उपाय अपनाने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
main image source: prod.openfit.com