Digestive Cookies Side Effects: सुबह नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक, बहुत से लोग बिस्किट्स का सेवन करना पसंद करते हैं। चाय के साथ बिस्किट खाने के शौकीन लोगों की संख्या भी कम नहीं है। यही कारण है कि आज मार्केट में तमाम तरह के बिस्किट्स बिक रहे हैं। शारीरिक जरूरतों और समस्याओं के हिसाब से भी आपको बिस्किट्स मिल जाएंगे। आज के समय में डाइजेस्टिव बिस्किट्स काफी चलन में हैं। इस तरह के बिस्किट बनाने वाली कंपनियों का दवा है कि, इनका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है क्यों कि ये बिस्किट्स आसानी से पच जाते हैं। टीवी से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक इनके विज्ञापन खूब देखने को मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जैसा दवा किया जा रहा है, वैसा बिल्कुल नहीं है। डाइजेस्टिव बिस्किट्स भी आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं डाइजेस्टिव बिस्किट्स खाने के नुकसान के बारे में।
डाइजेस्टिव बिस्किट्स खाने के नुकसान- Side Effects Of Digestive Cookies in Hindi
ऐसे लोग जो खराब डाइजेशन से जूझ रहे हैं, उन्हें डाइजेस्टिव बिस्किट खाने की सलाह दी जाती है। बाजार में डाइजेस्टिव बिस्किट आसानी से मिल जाते हैं। दावा किया जाता है कि बाजार में मिलने वाले दूसरे बिस्किट के मुकाबले इन बिस्किट्स में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स की मात्रा ज्यादा होती है। इन बिस्किट्स को बनाने वाली कम्पनियां कहती हैं कि इनमें कोलेस्ट्रॉल और बैड फैट की मात्रा भी कम होती है। विज्ञापनों में डाइजेस्टिव बिस्किट्स को कई बीमारियों में दवा या औषधि के रूप में इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जाती है। डिपार्टमेंटल स्टोर से लेकर सुपर मार्केट तक ये बिस्किट्स आसानी से पहले काउंटर पर मौजूद होते हैं। विज्ञापनों की वजह से ज्यादातर लोग इस तरह के बिस्किट्स के प्रति आकर्षित होते हैं और इन्हें खरीदकर रोज इनका सेवन करने लगते हैं। भ्रामक दावे और जानकारी के भाव की वजह से ज्यादातर लोग लुभावने विज्ञापनों के चक्कर में पड़ जाते हैं। दरअसल, इस तरह के बिस्किट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। लगातार इस तरह के बिस्किट का सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बाजार के बिस्किट बढ़ाते हैं वजन, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें घर पर हेल्दी बिस्किट बनाने के 5 तरीके
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि डाइजेस्टिव बिस्किट खाने के बाद भी लोगों को पेट में गैस, दर्द और खट्टी डकार की समस्या होती है। इस तरह के बिस्किट को बनाने में शुगर, आर्टिफीसियल स्वीटनर और रिफाइंड आटे का इस्तेमाल किया जाता है। जायका बढ़ाने के लिए इस तरह के बिस्किट को बनाने में टेस्ट इनहेंसर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के इंग्रीडियंड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
डाइजेस्टिव बिस्किट्स खाने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं-
1. ज्यादातर मल्टीग्रेन बिस्किट या डाइजेस्टटिव बिस्किट मैदे से बनाए जाते हैं। इनका सेवन करने से पेट में दर्द, गैस और मतली की समस्या हो सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से गले और जीभ में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
2. डाइजेस्टिव बिस्किट बनाने में आर्टिफीसियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। इन बिस्किट्स का ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी रहता है।
3. डाइजेस्टिव बिस्किट्स में फैट की भी मात्रा ज्यादा होती है। इन बिस्किट्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
4. सामान्य बिस्किट्स बनाने की तरह की डाइजेस्टिव बिस्किट्स को बनाने में भी प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सुगंध के लिए कई तरह के एसेंस भी मिलाए जाते हैं। इनका सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
5. डाइजेस्टिव बिस्किट को बनाने में सोडियम का भी इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
कुल मिलकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि डाइजेस्टिव बिस्किट्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका पाचन तंत्र और खराब हो सकता है। इन बिस्किट्स का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा डाइजेस्टिव बिस्किट्स का सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)