Benefits of Eating Apple in PCOS: पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) एक चयापचय संबंधी विकार है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। पीसीओएस में मोटापा, डायबिटीज, थायराइड, हार्ट की बीमारी और अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट की भूमिका अहम होती है। वैसे तो डाइट में कई प्रकार के आहार को शामिल करना चाहिए। लेकिन पीसीओएस में फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खासकर सेब। सेब एक स्वादिष्ट और हमारे घर के पास आसानी से मिल जाने वाला फल है। इसकी शेल्फ लाइफ भी ज्यादा होती है। एक मध्य आकार के सेब में केवल 70 से 80 कैलोरीज होती हैं और करीब 5 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। चलिए आगे जानते हैं पीसीओएस में सेब खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
पीसीओएस में सेब खाने के फायदे- Benefits of Eating Apple in PCOS
- पीसीओएस में महिलाओं को स्ट्रेस और अनिद्रा के लक्षण महसूस होते हैं। इसे दूर करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है।
- सेब में डाइटरी फाइबर होता है। सेब पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है। आप इसे नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं। खाने के बीच भूख लगने पर सेब खाना एक अच्छा विकल्प है।
- डाइटरी फाइबर का सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है और पीसीओएस को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- सेब खाने से ब्लड वैसल्स में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। सेब में सोडियम, फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती है।
- सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इससे शुगर लेवल कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
- मेटाबॉलिक सिंड्रोम और गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए सेब खाना फायदेमंद होता है।
- सेब में विटामिन-सी, ए और के होता है। यह फल हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
- जिन महिलाओं को पीसीओएस होता है उन्हें हार्ट की बीमारी होने का खतरा भी ज्यादा होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- PCOS कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 बीज, दूर होंगी कई अन्य समस्याएं
सेब खाने का सही तरीका क्या है?- Right Way To Eat Apple
कुछ लोग सेब को छीलकर खाते हैं। लेकिन सेब के छिलके में पेक्टिन होता है। सेब को छीलकर खाने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। लेकिन छिलके समेत सेब का सेवन करने से पहले इसे ठीक से साफ करना न भूलें। हालांकि सेब का सेवन छिलका निकाले बगैर या छिलका निकालकर करना, दोनों ही फायदेमंद होता है। सेब को शाम के वक्त या सोते समय नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। सेब का सेवन सुबह के नाश्ते में करना हेल्दी होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।