
जब फाइबर की बात आती है, तो इसे आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। आमतौर पर मोटापे को कम करने और डायबिटीज रोगियों को हाई फाइबर के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन फाइबर हर व्यक्ति के के लिए अच्छा है, डाइट्री फाइबर स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़़ावा देता है, जिससे कि पाचन बेहतर रहता है और आप स्वस्थ रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर बीमारी पेट या पाचन में गड़बड़ी के कारण होती हैं।
फाइबर आपके लिए कई फायदों से भरा है, यह ब्लड शुगर को कम करने और कब्ज को दूर रखने में मददगार है। हाई फाइबर फूड्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा माने जाते हैं। आइए यहां हम आप 5 हाई फाइबर युक्त फूड्स बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
1. केला
केले को हाई फाइबरयुक्त माना जाता है, इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6 और पोटेशियम का एक अच्छी मात्रा होती है। यही वजह है कि केले को पोषक तत्वों का एक पावरहाउस भी कहा जाता है। कच्चे केले में प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो फाइबर की तरह काम करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर पेक्टिन होता है, जो पेट व आंतों को स्वस्थ रखने और पेट के अल्सर से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: बासी चावल खाने के भी हैं सेहत के लिए कई फायदे, फेंके नहीं बनाएं चावल के कोफ्ते
2. गाजर
गाजर भी आपके वजन घटाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। यह विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम और बीटा-कैरोटीन में हाई होता है। गाजर में मौजूद पेक्टिन शरीर में शुगी और स्टार्च के पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।
3. चुकंदर
चुकंदर को आपके स्वास्थ्य से लेकर आपकी सुंदरता को बनाए रखने तक दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। यह एनीमिया से बचाने में मददगार है क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है। चुकंदर आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह फोलेट, तांबा, मैंगनीज और पोटेशियम में भी हाई होता है।
इसे भी पढ़ें: न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया लॉकडाउन के दिनों के लिए बेस्ट 5 इंडियन ऑल-रांउड सुपर फूड्स
4. किडनी बीन्स
किडनी बीन्स यानि राजमा, यह आपके वजन घटाने के लिए बेस्ट मानी जाती है। क्योंकि राजमा फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर है। इनमें पर्याप्त मात्रा में प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, किडनी बीन्स या राजमा में अल्फा-गैलेक्टोसाइड्स नामक अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं। यह प्रीबायोटिक्स पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है।
5. दाल
दाल तो हर घर की रसोई में बनने वाली एक महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री है। दाल डाइट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। अध्ययनों से पता चला है कि दाल में फाइबर नियमित मल त्याग में मदद करता है और आपको बीमारियों से दूर रखता है। दाल का सेवन आपके आंत कार्य मे सुधार, वजन घटाने समेत कई बीमारियों में फायदेमंद है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi