
डेस्क जॉब में होने के कई नुकसान हैं। वजन बढ़ना, पीठ दर्द, गर्दन का दर्द, कब्ज आदि ये सभी डेस्क जॉब में होने के दुष्प्रभाव हैं। ऐसे में आपको स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने, सही खानपान, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की आवश्यकता है ताकि डेस्क जॉब में होने वाले दुष्प्रभावों को रोका जा सके। शारीरिक रूप से सक्रिय होना हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और तमाम जोखिमों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।
डेस्क जॉब में लोगों के लिए व्यायाम
डेस्क जॉब से जुड़े दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आप अपने काम के दौरान भी कई चीजें कर सकते हैं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं।
1. ऑफिस में लिफ्ट और एस्केलेटर के बजाए सीढ़ियों का प्रयोग
सीढ़ियां चढ़ना एक बेहतरीन शारीरिक गतिविधि और साथ ही एक प्रभावी व्यायाम है। विशेषज्ञ मानते हैं कि सीढ़ियां चढ़ने से कैलोरी बर्न होती है साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों को बल मिलता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
2. हर 30 मिनट तक बैठने के बाद तीन मिनट तक खड़े रहें
सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर सलाह देती हैं, बैठने के हर 30 मिनट के बाद आपको कम से कम तीन मिनट खड़े रहना चाहिए। यह डेस्क जॉब से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को रोकने का एक तरीका है। यह आपको अधिक सक्रिय होने में मदद कर सकता है। आप बॉडी को स्ट्रेच कर सकते हैं। ऑफिस में वॉक करें।
इसे भी पढ़ें: लोवर बैक पेन से आराम दिलाती हैं ये 3 एक्सरसाइज, चलने में भी होती है आसानी
3. ऑफिस में वॉक करना
अपनी जीवनशैली में वॉकिंग को शामिल करने का एक प्रभावी तरीका है- घर, काम या किसी अन्य गंतव्य से कुछ दूरी पर कार को पार्क करें और वहां से पैदल अपने गंतव्य तक जाएं। कम से कम 500 कदम की दूरी पर पार्किंग का होना सही रहता है। इससे आप कम से कम 500 कदम चलते हैं। मगर ध्यान रहे कि आप इस दौरान गैजेट्स का प्रयोग न करें।
4. एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालें
यदि आप डेस्क जॉब में हैं, तो आपको व्यायाम करने के लिए कम से कम आधे घंटे या 20 मिनट या 10 मिनट का समय निकालने का प्रयास करना चाहिए। आप उच्च तीव्रता की छोटी अवधि के वर्कआउट जैसे HIIT का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन आपको कमर दर्द, गर्दन में दर्द आदि को रोकने के लिए व्यायाम करने के लिए समय निकालना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: दिशा पाटनी से सीखें बैक को मजबूत बनाने के लिए आसान एक्सरसाइज, वीडियो से जानें फायदे
5. घर पर शारीरिक गतिविधियां जरूर करें
आप अपने पालतू जानवरों या बच्चों के साथ खेलने का विकल्प चुन सकते हैं। आप घर के कामों जैसे खाना बनाना, सफाई, गार्डनिंग आदि गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसी कई गतिविधियां हैं जो आप घर पर अपने स्वास्थ्य पर डेस्क जॉब के बुरे प्रभाव को हरा सकते हैं।
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi