केरल में निपाह वायरस से हुई दो मौतें, जानें चमगादड़ से फैलने वाली इस बीमारी के बारे में

सोमवार को केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बयान जारी कर निजी अस्पताल में निपाह वायरस से दो मौंतें होने की जानकारी दी गई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
 केरल में निपाह वायरस से हुई दो मौतें, जानें चमगादड़ से फैलने वाली इस बीमारी के बारे में


केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस देखने को मिल रहा है। कोझिकोड जिले में इस वायरस के चलते दो मौतें भी हुई हैं। दरअसल, सोमवार को केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बयान जारी कर निजी अस्पताल में दो मौंतें होने की जानकारी दी गई, जिसमें ये संदेह जताया गया कि यह मौत निपाह वायरस के कारण ही हुई है। इससे पहले भी साल 2018 और 2021 में इस वायरस के चलते मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस संदर्भ में एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। 

कैसे फैलता निपाह वायरस?  

दरअसल, निपाह वायरस एक प्रकार का संक्रमण है, जो जानवरों के जरिए इंसानों में फैलता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक पहली बार इस इस वायरस की पुष्टि मलेशिया से साल 1998 में हुई थी। जिसके बाद से लोग इसे निपाह के नाम से जानने लगे। यह वायरस चमगादड़ों और सुअरों के जरिए इंसानों तक फैलता है। ग्रामीण इलाकों में यह अधिक पाया जाता है। इस वायरस से साल 2018 में 23 मामलों की पुष्टि की गई थी, जिसमें से 17 लोगों की मौत भी हुई थी। विश्व स्वास्थ संगठन के मुताबिक निपाह वायरस इंसानों में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के साथ ही इन्सेफलाइटिस जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। जानवरों के फ्लूड के संपर्क में आने तक से यह इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - चमगादड़ से फैलने वाले वायरस इंसानों के लिए ज्यादा जानलेवा क्यों साबित होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

निपाह वायरस के लक्षण- Nipah Virus Symptoms in Hindi 

निपाह वारस होने पर आपको ये सभी लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • उल्टी
  • कफ बनना 
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गले में खराश 
  • चक्कर आना 
  • ब्रेन में सूजन 

कैसे लगता है निपाह वायरस का पता? 

यह वायरस होने पर आपको इसके लक्षण महसूस होे पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लें। ऐसे में हेल्थ केयर एक्सपर्ट्स (RT-PCR) टेस्ट के साथ ही यूरीन के सैंपल के जरिए भी इसका पता लगाते हैं। ऐसे में सिरेब्रोस्पाइनल फ्लूड और थ्रोट स्वैब्स (गले के वायरस संक्रमण का पता लगाने) या फिर खून के जरिए भी इस समस्या का पता लगाया जा सकता है। 

nipah

निपाह वायरस से बचने के तरीके 

  • निपाह वायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोएं। 
  • बार-बार आंखों या फिर मुंह को छूने से बचें। 
  • चमगादड़ों के रहने वाले पेड़ों या फिर अन्य जगहों के संपर्क में आने से बचें।  
  • ऐसे में हेल्दी खान-पान रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

Read Next

भारत में हर 10 में से 6 टीनएज लड़कियों को है एनीमिया, कम उम्र में मां बनने वाली लड़कियां सबसे ज्यादा शिकार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version