प्रेगनेंसी में खाएं दूध में भिगोया खजूर, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

Dates Soaked in Milk Benefits During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान खजूर को दूध में भिगोकर खाना बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे और सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में खाएं दूध में भिगोया खजूर, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे


Dates Soaked in Milk Overnight Benefits During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान संतुलित मात्रा में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस दौरान खजूर खाने से प्रेग्नेंट महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को फायदा मिलता है। खजूर में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। प्रेगनेंसी में दूध में भिगोया खजूर खाने से आपको दोगुना फायदा मिलता है। खजूर को रात भर दूध में भिगोने के बाद सुबह के समय इसका सेवन करने से आपके शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। खजूर में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फैट, विटामिन के, मैग्नीशियम आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी और कमजोरी का खतरा कम होता है। इसके अलावा सुबह के समय दूध में भिगोए खजूर का सेवन करने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन किसी रामबाण से कम नही माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी में दूध में भिगोया खजूर खाने के फायदे और इसे तैयार करने का सही तरीका।

प्रेगनेंसी के दौरान दूध में भिगोया खजूर खाने के फायदे- Dates Soaked in Milk Benefits During Pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की सख्त जरूरत होती है। इसके अलावा शरीर में दिन भर एनर्जी बनाए रखने के लिए कार्ब्स यानी फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज आदि की पर्याप्त मात्रा जरूरी होती है। खजूर में इन सभी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। प्रेगनेंसी में संतुलित मात्रा में खजूर खाना सुरक्षित भी माना जाता है। खजूर खाने से प्रेगनेंसी में डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। 

Dates Soaked in Milk Benefits During Pregnancy

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में हाई बीपी को कैसे कंट्रोल रखें? डॉक्टर से जानें खास टिप्स

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन गरिमा गोयल के मुताबिक  प्रेगनेंसी के दौरान दूध में भिगोया खजूर खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. पेट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां पहली तिमाही में ज्यादा होती है। इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह के समय दूध में भिगोया खजूर खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

2. शरीर में खून की कमी में फायदेमंद

खजूर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। दूध में भिगोया खजूर खाने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी या खून की कमी से बचाव होता है। हालांकि रोजाना संतुलित मात्रा में ही दूध में भिगोया खजूर खाने से आपको फायदे मिलते हैं।

3. दिन भर रखे एनर्जेटिक

सुबह के समय दूध में भिगोया खजूर खाने से आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करते हैं और शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। खजूर और दूध में कार्ब्स और हेल्दी फैट की पर्याप्त मात्रा होती है, रोजाना सुबह इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में खाना चाहिए कद्दू, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बहुत ज्यादा बना रहता है। इसकी वजह से आपको दिल से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रेगनेंसी में दूध में भिगोया खजूर खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

5. हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद 

खजूर का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। खजूर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को बहुत फायदा मिलता है।

6. स्किन के लिए फायदेमंद 

प्रेगनेंसी के दौरान दूध में भिगोया खजूर खाने से आपकी स्किन को भी बहुत फायदा मिलता है। खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जिसका सेवन स्किन को हेल्दी और समस्याओं से मुक्त बनाए रखने का काम करता है।

प्रेगनेंसी में खजूर कैसे खाएं?- How To Eat Dates During Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी में खजूर को दूध में भिगोकर खाने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आप 4 से 5 खजूर लें और इसे एक गिलास गर्म किये हुए दूध में डाल दें। अब इसे रातभर भिगोने के लिए रख दें। सुबह के समय इसे गर्म करके दूध के साथ खाना बहुत फायदेमंद होता है। 

प्रेगनेंसी के दौरान दूध में भिगोया खजूर खाने पर ध्यान रखें कि इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में रोजाना 4 से 5 खजूर खाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, बहुत ज्यादा खजूर खाने से बचें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या आलू का पराठा खाने से वजन बढ़ता है? डाइटीशियन से जानें इसमें मौजूद कैलोरी और फैट के बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version