Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

डाबर गिलोय नीम तुलसी के जूस से रहें चुस्त-तंदुरूस्त

डाबर का गिलोय नीम तुलसी जूस रेगुलर पीने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। ये कई समस्याओं से बचाव में आपकी मदद कर सकता है।

गिलोय, नीम और तुलसी को अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। उन्हें जूस में मिलाने से उनका प्रभाव बढ़ सकता है और कई फायदे मिल सकते हैं। डाबर गिलोय नीम तुलसी का जूस भी एक ऐसा ही हर्बल मिश्रण है, जिसके सेवन से आपको तीनों हर्ब्स गिलोय, नीम और तुलसी के गुण एक साथ मिल जाते हैं। इन तीनों हर्ब्स के अपने अलग-अलग गुण हैं और जब इन तीनों को मिलाकर रस के रूप में लिया जाता है तो इसका एक अलग ही प्रभाव शरीर पर पड़ता है। डाबर गिलोय नीम तुलसी जूस आपको यही लाभ प्रदान करता है। आइए इन तीनों इंग्रीडिएंट्स के लाभों को अधिक बेहतर तरीके से जानें-

गिलोय के लाभ

गिलोय को आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गिलोय में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जिसका अर्थ है कि यह आपकी इम्यूनिटी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, गिलोय को अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए भी जाना जाता है। जिससे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 

नीम के लाभ

नीम को अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। जिसके कारण यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। प्राचीन काल से नीम का इस्तेमाल ब्लड को साफ करने और बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए किया जाता रहा है। यह भी माना जाता है कि यह आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और इस तरह स्वास्थ्य पर एक सकारात्मक प्रभाव डालता है।

तुलसी के लाभ

तुलसी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसे बेहद ही पवित्र माना गया है। आमतौर पर, लोग तुलसी की पूजा करते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ भी कम नहीं है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं। तुलसी को मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को सपोर्ट करने, डाइजेशन और शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। चूंकि, इसमें एडाप्टोजेनिक गुण भी पाए जाते हैं, इसलिए यह तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है।

डाबर गिलोय नीम तुलसी जूस के लाभ

डाबर गिलोय नीम तुलसी के जूस में इन तीनों के क्वाथ से रस तैयार किया जाता है, जिससे आपको  लाभ मिलते हैं-

  • इन तीनों जड़ी-बूटियों में इम्यून सिस्टम को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण व्यक्ति का शरीर इंफेक्शन और बीमारियों के खिलाफ लड़कर उसे स्वस्थ रखता है। 
  • गिलोय, नीम और तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा पाए जाते हैं, जिसके कारण यह शरीर में मौजूद नुकसान फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मददगार है। 
  • गिलोय, नीम और तुलसी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण शरीर में इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं। जिसके चलते गठिया और श्वांस रोगों से पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
  • गिलोय, नीम और तुलसी को अपने रेस्पिरेटरी बेनिफिट्स के लिए भी जाना जाता है। जब  गिलोय नीम और तुलसी के रस का सेवन किया जाता है, तो इससे व्यक्ति को खांसी, सर्दी, फ्लू और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
  • गिलोय, नीम और तुलसी जूस लीवर के फंक्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। 
  • गिलोय, नीम और तुलसी के रस से डाइजेशन में भी मदद मिलती है। यह जूस हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ाकर ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है।

नोट- इस बात में कोई दो-राय नहीं है कि डाबर गिलोय नीम तुलसी रस में इन तीनों जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, इसलिए यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखने में मददगार है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर्बल उत्पादों का हर व्यक्ति पर अलग प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पहली बार इसका सेवन करने से पहले एक बार हेल्थकेयर प्रोफेशनल से एक बार सलाह अवश्य लें। इसके अलावा, उनकी सलाह पर ही निर्धारित मात्रा का सेवन करें।

This Product is not intended to treat or cure Diabetes.

Note - This article is written by Brand Desk. 

Read Next

गिरते बाल, अच्छी स्किन, व सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अपनाएं Dabur Amla Juice, मिलता है बेहतरीन रिजल्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 01, 2023 15:19 IST

    Published By : सम्पादकीय विभाग

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content