
World Health Day 2020: खीरे का यह ठंडा सूप, पोषक तत्वों का खजाना है। वजन कम करने के लिए सूप एक बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। सूप को पेट भर के खा सकते हैं, क्योंकि इसमें ज्यादातर पानी होता है। वे आपके कैलोरी भार को कम किए बिना आपको पूर्ण कर देते हैं। सूप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि ये आपको एक्सपेरीमेंट करने का मौका देता है यानी आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जी मिला सकते हैं।
जूस पीने के एक नुकसान ये है कि आपको उसमें फाइबर नहीं मिलता लेकिन सूप पीने से आपको पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी मिलता है। यह जब आपके शरीर में जाता है तो प्राकृतिक तरीके से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे आपका वजन आसानी से कम होता है। इसमें आप काली मिर्च और रेड चीली मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
सूप में शामिल की जाने वाली सामाग्री और उसके फायदे:
खीरे
गर्मियों की यह औषधि आपकी कमर के लिए चमत्कार कर सकता है। खीरे में लगभग 98 प्रतिशत सिर्फ पानी होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। खीरे सुपर फिलिंग होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृत्पि करते हैं। यदि आपका पेट भरा रहेगा तो आपका मन बाकी की अस्वस्थ्य चीजों की तरफ नहीं जाएगा।
दही
दही प्रोटीन और कैल्शियम से युक्त होते हैं, दोनों ही वजन घटाने और वसा संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जिसके कारण आपकी आंते स्वस्थ रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों के बाद बढ़ा मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, शरीर की गंदगी भी होगी साफ
लहसुन
लहसुन एक तरह की तीखी जड़ी बूटी है जो आपके मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय के लिए चमत्कार से कम नहीं है। शरीब का अच्छा मेटाबॉलिज्म कैलोरी के तेजी से बर्न करने में सक्षम बनाता है।
नीबू का रस और पुदीने के पत्ते
नीबू का रस और पुदीने के पत्ते, दोनों ही गर्मी में शरीर के लिए अच्छे पोषक तत्व का काम करते हैं, यह आपके शरीर में अतिरिक्त ज़िंग को जोड़ते हैं, बल्कि चयापचय को भी बढ़ावा देते हैं। वे पाचन की सुविधा के लिए भी बहुत प्रभावी हैं।
सूप बनाने की समाग्री
सबसे पहले आप एक छोटा खीरा ले लीजिए, एक छोटी कटोरी में दही, चार कली लहसुन की, और एक नीबू के साथ 8 से 10 पुदीने के पत्ते लेकर रख लें।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद सानिया ने कैसे घटाया 22 किलो वजन, जानें
कैसे बनाएं सूप
खीरे का ये सूप बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले जरूरत के अनुसार उपरोक्त सभी खद्य पदार्थ को इकट्ठा कर लीजिए। इसके बाद बाद उन्हें मिक्सर में एक साथ मिक्स कर लीजिए और आखिर में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi