Costochondritis: इन 5 कारणों से आती है 'पसली में सूजन', जानें लक्षण और उपचार

पसलियों में सूजन आना कोई आम समस्या नहीं है। समय रहते इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में समझना जरूरी है। वरना हार्ट अटैक की संभावना बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Costochondritis: इन 5 कारणों से आती है 'पसली में सूजन', जानें लक्षण और उपचार


पसलियों में सूजन आती है तो इस स्थिति को कॉस्टोकांड्राइटिस (costochondritis) कहा जाता है। इस स्थिति में पसलियों को छाती की हड्डी से जोड़ने वाली कार्टिलेज सूजने लगती है। वहां पर लालिमा आने लगती है। साथ ही व्यक्ति हार्टअटैक और हृदय संबंधित समस्याओं से ग्रस्त हो जाता है। बता दें कि कुछ लोग पसलियों में सूजन को चेस्ट वॉल पेन, कॉस्टोस्टर्नल सिंड्रोम आदि के नाम से भी जानते हैं। वैसे तो पसलियों में सूजन का मुख्य कारण अभी ज्ञात नहीं है लेकिन कभी-कभी यह समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है तो कभी काफी समय बाद इस समस्या से निजात मिलती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पसली में सूजन के लक्षण क्या हैं। साथ ही कारण और इलाज भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

पसली में सूजन के कारण (causes of costochondritis)

पसली में सूजन के निम्न कारणों हो सकते हैं-

1 - शारीरिक तनाव के कारण पशुओं में सूजन आती है। कुछ लोग अधिक वजन उठा लेते हैं या अधिक समय तक व्यायाम एक्साइज करते हैं, जिसके कारण पसलियों पर दबाव पड़ता है और वहां पर सूजन आ जाती है।

2 - जोड़ों में इंफेक्शन के कारण असली में सूजन आ जाती है। वायरस, बैक्टीरिया और सूजन के कारण जोड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। यह इंफेक्शन टीबी और सिफलिस के कारण भी पैदा हो सकता है, जो पसलियों के जोड़ों को प्रभावित करता है।

3 - चोट लगने के कारण पसलियों में सूजन आती है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो एक्सीडेंट के कारण से छाती पर चोट लगती है तो पसलियों में सूजन आना स्वभाविक है।

4 - ओस्टियोआर्थराइटिस रूमेटाइड, अर्थराइटिस, गठिया आदि के कारण भी पसलियों में सूजन आ जाती है।

5 - थायराइड और फेफड़ों में होने वाली समस्याओं के कारण भी पसलियों में सूजन आती है।

इसे भी पढ़ें- Turbinate hypertrophy: नाक की हड्डी बढ़ने के हो सकते हैं ये 8 कारण, जानें लक्षण, प्रकार और बचाव

पसलियों में सूजन आने के लक्षण (symptoms of costochondritis)

पसलियों में सूजन आने के निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-

1 - एक से अधिक पसलियों पर प्रभाव पड़ना।

2 - छाती की हड्डी के उल्टे हाथ की तरफ दर्द महसूस करना।

3 - छाती में दबाव महसूस करना।

4 - खांसी होना और गहरी सांस लेना।

5 - गहरी सांस लेते वक्त दर्द महसूस करना।

6 - सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।

इसे भी पढ़ें- Nasal Congestion: 'बंद नाक' होने पर बरतें जरूरी सावधानी, जानें इसके कारण और बचाव

पसली में सूजन आने का इलाज (costochondritis treatment)

डॉक्टर पसलियों में सूजन के इलाज के लिए दवाइयों का प्रयोग करते हैं। इन दवाइयों में नारकोटिक्स, मिर्गी को रोकने वाली दवाई आदि होती है। इसके अलावा थेरेपी के माध्यम से भी इस समस्या को रोका जा सकता है। एक्सरसाइज के माध्यम से छाती की मांसपेशियों को हल्का किया जाता है, जिससे दर्द में राहत महसूस होती है। नसों को उत्तेजित करने की प्रक्रिया में एक उपकरण होता है, जिसे प्रभावित जगह पर चिपकाया जाता है अब करंट के माध्यम से उपकरण से सिग्नल को दिमाग तक पहुंचाया जाता है। अगर इस उपचार से भी आराम नहीं मिलता तो डॉक्टर इंजेक्शन के माध्यम से दर्द वाले हिस्से को सुन्न कर देते हैं या कोर्टिकोस्टेरॉयड दवाएं लगाते हैं।

नोट - बता दें कि पसलियों में सूजन की जांच डॉक्टर छाती की हड्डियों तथा उसके आसपास को छूकर महसूस करते हैं। इसके अलावा सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ आदि टेस्ट भी कर सकते हैं। जब भी व्यक्ति को पसलियों में सूजन की शिकायत महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि इसके कारण हार्टअटैक ऐसी समस्या पैदा हो सकती है।

Read more Articles on other diseases in hindi

Read Next

Nasal Congestion: 'बंद नाक' होने पर बरतें जरूरी सावधानी, जानें इसके कारण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version